{"_id":"6a7d4431b3048bdda40c61e1","slug":"kanpur-young-woman-body-found-in-orchard-she-had-been-living-apart-from-her-family-for-a-month-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बाग के अंदर मिला युवती का शव, एक महीने से परिवार से थी अलग, पास में उल्टी मिलने से जहर का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बाग के अंदर मिला युवती का शव, एक महीने से परिवार से थी अलग, पास में उल्टी मिलने से जहर का अंदेशा
Thu, 13 Aug 2026 09:42 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:42 AM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे के एक बाग में 25 वर्षीय अविवाहित और सात माह की गर्भवती युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका पिछले एक महीने से घर से बाहर रह रही थी और परिजनों से कोई संपर्क नहीं था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे से एक बाग के अंदर 25 वर्षीय अविवाहित और सात माह की गर्भवती युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, युवती पिछले एक महीने से अपने घर से कहीं बाहर रह रही थी।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि उन्हें यह तक नहीं मालूम था कि वह इस दौरान कहां और किसके साथ रह रही थी। परिवार से उसका कोई संपर्क भी नहीं था। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में यह भी जानकारी दी है कि इससे पहले भी वह डेढ़-दो साल तक घर से बाहर रह चुकी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
जहर खाने या खिलाए जाने का अंदेशा
शव के पास उल्टी पड़ी मिलने के कारण पुलिस यह अंदेशा जता रही है कि युवती की मौत जहरीला पदार्थ खाने या खिलाए जाने की वजह से हुई है। हालांकि, इतने दिनों तक घर से बाहर रहने के बाद अचानक उसका शव पतारा के पास कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा। पुलिस जांच में जुटी है।