फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KANPUR: young man who entered the factory hanged himself

KANPUR: दीवार फांदकर फैक्टरी में घुसे युवक ने लगाई फांसी, गोबर से लिखा- अब घर लौटने का मन नहीं है

Thu, 16 Jun 2022 09:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Jun 2022 09:19 PM IST
सार

कानपुर में फैक्टरी की दीवार फांदकर अंदर घुसे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
KANPUR: young man who entered the factory hanged himself
युवक ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्टरी की दीवार फांदकर अंदर घुसे 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली। गुरुवार को उसका शव पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के बाद साक्ष्य व फैक्टरी के सीसीटीवी फुटेज जुटाए।

विज्ञापन


पनकी निवासी प्रवीण चतुर्वेदी की स्टील का ड्रम बनाने की फैक्टरी है। गार्ड मोनू श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे सभी कर्मचारी काम खत्म कर चले गए। इसके बाद अंदर से गेट बंद कर लिया था। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे सोकर उठा तो बरामदे में अनजान शख्स की लाश फंदे से लटकी देखी। घटना की जानकारी फैक्टरी मालिक को दी। मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्टरी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो रात करीब 11.30 बजे युवक गेट फांद कर दाखिल होते नजर आया। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फुटेज में वह खुद फांसी लगाते दिखा है। 

अब घर लौटने का मन नहीं
युवक ने फैक्टरी में 11:30 बजे प्रवेश किया। दो घंटे अंदर बिताए। 1:20 बजे उसने पहली बार फांसी लगाने का प्रयास किया। वजन ज्यादा होने से रस्सी टूट गई। युवक ने पानी पीया और 10 मिनट बाद फांसी लगा ली। वहीं फैक्टरी में पली गाय के गोबर से उसने लिखा है कि ‘अब घर लौटने का मन नहीं है’।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed