{"_id":"690ce4570298a265bf0d8157","slug":"kanpur-young-man-strangled-by-placing-his-foot-on-his-chest-stripped-and-beaten-2025-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: युवक के सीने पर पैर रखकर गला दबाया, कपड़े उतरवाकर पीटा, आठ घंटे की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: युवक के सीने पर पैर रखकर गला दबाया, कपड़े उतरवाकर पीटा, आठ घंटे की हैवानियत
Thu, 06 Nov 2025 11:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:42 PM IST
सार
Kanpur News: युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। युवक के सीने पर पैर रखकर गला भी दबाया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
युवक को बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बर्रा थानाक्षेत्र में एक युवक को बंधक बनाकर आठ घंटे तक तक हैवानियत करने के सात वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुए हैं। वायरल वीडियो में एक युवक को कमरे में कुछ लोग बंधक बनाए नजर आ रहे हैं। वह युवक को थप्पड़ मारते, कपड़े उतरवाकर पीटते और गला दबाते दिख रहे हैं।
युवक के विरोध करने पर और जोर से पीटा जाता है। एक वीडियो में आरोपी युवक के सीने पर पैर रखकर उसका गला दबाते दिख रहे हैं जबकि पीड़ित छटपटा रहा है। आरोपियों की वहशियाना हरकत और पिटाई से युवक को उल्टियां होने लगीं और वह बेसुध हो गया। होश आने पर आरोपियों ने उसे फिर पीटा और कमरे की सफाई कराई। बताया जा रहा है कि वारदात के समय सभी आरोपी नशे में धुत थे और उन्हीं लोगों में से एक ने वीडियो बना रहा था।

Trending Videos
युवक को बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
पुराना विवाद बना कारण
सूत्रों के अनुसार, पीड़ित कुछ समय पहले तक जरौली निवासी एक हिस्ट्रीशीटर का करीबी था। बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर के गुर्गों ने युवक को पकड़कर उसके साथ हैवानियत की। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोई भी पीड़ित शिकायत करने थाने नहीं आया। हालांकि वायरल वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया गया है। इसमें एक हिस्ट्रीशीटर का नाम सामने आया है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।