{"_id":"65f3122dd266ca1e5a091a33","slug":"kanpur-young-man-kidnapped-girl-police-found-him-accused-arrested-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: युवक ने एकतरफा प्यार में किया युवती का अपहरण, पुलिस ने ढूंढ निकाला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: युवक ने एकतरफा प्यार में किया युवती का अपहरण, पुलिस ने ढूंढ निकाला, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 14 Mar 2024 08:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 14 Mar 2024 08:41 PM IST
सार
कानपुर में एकतरफा प्यार में युवक ने युवती का अपहरण कर लिया। पुलिस ने युवती को शास्त्रीनगर के एक मकान से ढूंढ निकाला। साथ ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में नजीराबाद इलाके में युवती का अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। नजीराबाद क्षेत्र की एक सरकारी संस्थान की काॅलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी 22 साल की बेटी गुमटी के एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में काम करती है। नौ मार्च को घर नहीं लौटी। नजीराबाद थाने में अपहरण की तहरीर दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने अगले दिन युवती को शास्त्रीनगर के एक मकान से ढूंढ निकाला था। युवती ने बताया कि उसके साथ दुकान में काम करने वाला मोहम्मद नियाज एकतरफा प्यार करता था। वह दूसरों से बातचीत पर आपत्ति लगाने लगा, तो बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात से नाराज मोहम्मद नियाज ने नौ मार्च को बेनाझाबर से उसका अपहरण कर मोबाइल तोड़ दिया था। शास्त्रीनगर में एक दोस्त के घर में बंधक बनाकर रखा था। थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवती के बयानों व जांच के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर नियाज से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन