फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Young man falls into a cauldron of boiling milk on a furnace outside a sweet house, dies

Kanpur: स्वीट हाउस के बाहर भट्टी पर खौल रहे दूध की कड़ाही में गिरा युवक, मौत

Mon, 11 Nov 2024 02:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Nov 2024 02:44 PM IST
सार

Kanpur News: भट्टी पर खौल रहे दूध की कड़ाही में गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना का मंजर देख हर कोई सहम गया।

विज्ञापन
Kanpur: Young man falls into a cauldron of boiling milk on a furnace outside a sweet house, dies
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

किदवईनगर चौराहे के पास स्थित एक स्वीट हाउस के बाहर भट्टी पर खौल रहे दूध की कड़ाही से नशे में धुत एक युवक टकरा गया। इससे कड़ाही पलटने से युवक झुलस गया। स्वीट्स हाउस के कर्मचारियों ने उसे उर्सला अस्पताल भिजवाया गया। यहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। रविवार को परिजन स्वीट हाउस पहुंचे और कर्मियों पर खौलता दूध डालने का आरोप लगाया। हालांकि स्वीट्स हाउस में लगे कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि हमीरपुर जिले के सुमेरपुर के दरियापुरवा गांव निवासी मनोज कुमार सोनकर (35) बाबूपुरवा क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता था।

विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब दस बजे मनोज नशे की हालत में किदवईनगर चौराहे स्थित हरिओम स्वीट्स एवं दुग्ध भंडार के पास पहुंचा। वहां दुकान के बाहर कड़ाही पर दूध गर्म हो रहा था। इस दौरान मनोज को कर्मियों ने रोकने की कोशिश लेकिन वह माना और खौलते दूध की कढ़ाई से टकरा गया। इससे कढ़ाव उसके ऊपर ही पलट गया। शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खौलते दूध में गिरने से युवक की मौत होना प्रतीत हो रहा है। बाकी मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed