फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Young man committed suicide due to debt and woman due to skin disease

Kanpur Suicide: युवक ने कर्ज और महिला ने त्वचा रोग से परेशान होकर दी जान

Sun, 27 Apr 2025 07:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Apr 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Young man committed suicide due to debt and woman due to skin disease
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
त्वचा रोग से पीड़ित महिला, कर्ज और पारिवारिक कलह से परेशान युवकों ने अलग-अलग थानाक्षेत्रों में फंदे से लटककर और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रेलबाजार थानाक्षेत्र के फेथफुलगंज निवासी शेल्डन रौस की पत्नी ज्योत्सना रौस (38) ने शनिवार देर रात पानी गर्म करने वाली रॉड के तार का फंदा बनाकर दरवाजे की चौखट से जान दी। पति के अनुसार पत्नी पिछले पांच वर्षों से त्वचा रोग से काफी परेशान थीं। लगातार उनका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो वह बेचैन रहने लगी थीं। बताया कि शनिवार देर रात वह नींद से जागी और हॉल में आकर बैठ गईं। इस दौरान बेटी अलीशा ने उठकर उन्हें पानी दिया। उन्होंने पत्नी को सोने के लिए कहा और कमरे में चले गए। इस दौरान इंफेक्शन से हो रहे दर्द के कारण ज्योत्सना ने कमरे में तार का फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन

इसी प्रकार चकेरी थानाक्षेत्र के घाऊखेड़ा निवासी आदित्य पांडेय (35) ने शनिवार देर रात साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पत्नी साधना ने बताया कि पति मेडिकल स्टोर में काम करते थे। उन दोनों ने दस साल पहले प्रेम विवाह किया था जिस कारण पति के परिजनों ने उन्हें बेदखल कर दिया था। बेटी सिद्धि और बेटे हैप्पी के पालन पोषण के साथ घर के अन्य खर्चों के कारण वह कर्ज में आ गए थे। उसे चुकाने को लेकर काफी परेशान रहते थे। आरोप है कि काफी समय पहले वह अपने माता-पिता से मिलने गए थे, जहां उन्हें मारपीट कर भगा दिया गया था। बताया कि शनिवार को सभी लोग खाना पीना खाकर सो गए थे। उन्होंने देर रात कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी।

 

पारिवारिक कलह में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
पनकी थानाक्षेत्र के न्यू भीमसेन स्टेशन पर सचेंडी के हृदयपुर गांव निवासी सुशील कुमार (35) ने पारिवारिक कलह के चलते ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिवार में पत्नी रीता, एक बेटा और बेटी है। बड़े भाई विनोद ने बताया कि वह उनसे दूसरे नंबर का था। बताया कि आए दिन किसी न किसी बात को लेकर परिवार में कलह हुआ करती थी। इस कारण उसने शनिवार को अपनी जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed