फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Young man committed suicide by hanging himself body found hanging from tree troubled by recovery calls

Kanpur: युवक ने फंदा लगा दी जान…पेड़ से लटका मिला शव, बकाया वसूली कॉल से था परेशान, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 11 Sep 2025 04:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Sep 2025 04:22 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव में एक युवक ने नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक मंडी से बकाया वसूली के लिए आ रहे फोन से वह परेशान था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Young man committed suicide by hanging himself body found hanging from tree troubled by recovery calls
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव में भोर पहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। किसान नरेंद्र कुरील ने बताया उनका बेटा गोलू अपने एक रिश्तेदार की पिकअप चलाता था। रोजाना की भांति बुधवार की शाम पिकअप को लाकर घर के बाहर खड़ी की और बलबीर यादव के बंद घर के बाहर चारपाई डालकर सो गया।

विज्ञापन

Kanpur Young man committed suicide by hanging himself body found hanging from tree troubled by recovery calls
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
सुबह गोलू का शव बगल में नीम के पेड़ पर पिकअप के तिरपाल बांधने वाली बड़ी रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे सरसौल चौकी प्रभारी और फॉरेंसिक टीम द्वारा शव को नीचे उतरवाकर जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक दो भाई तथा दो बहन थे।  बहन सोनम ने बताया कि कुछ दिन से कोई मंडी वाला फोन पर बकाया वसूली के लिए लगातार फोन कर रहा था। उसको गोलू ने कई बार बुआ के यहां रहने वाली अपनी बहन सोनम को बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed