{"_id":"684990f68c2fd5b203024ccd","slug":"kanpur-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: युवक ने मां के दुपट्टे से लटककर दी जान, पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: युवक ने मां के दुपट्टे से लटककर दी जान, पेड़ से लटका मिला शव
Wed, 11 Jun 2025 07:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 Jun 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
सचेंडी थाना
- फोटो : अमर उजाला
मां के दुपट्टे से फंदा लाकर युवक ने जान दे दी। मंडी जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव घर से कुछ दूरी पर आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। परिवार आत्महत्या की वजह नहीं बता सका। सचेंडी के पंचमपुरवा निवासी प्रकाश (19) चकरपुर मंडी में मजदूरी करता था। पिता भूरा की चार साल पहले मौत हो चुकी है। ताऊ सोहन सिंह ने बताया कि प्रकाश मंगलवार रात करीब नौ बजे चकरपुर मंडी जाने की बात कह कर घर से निकला था।
विज्ञापन
इसके बाद आम के बाग में मां के दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह आम बीनने बाग पहुंचे लोगों ने शव लटका देखा तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची सचेंडी पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन