फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur You sell vegetables I am a gun trader we will get you killed inside the market itself report filed

Kanpur: तुम सब्जी बेचते हो, मैं कट्टे का व्यापारी हूं...मंडी के भीतर ही मरवा देंगे, दबंगों ने दंपती को दी धमकी

Fri, 25 Apr 2025 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 25 Apr 2025 10:36 AM IST
सार

Kanpur News: दबंगों ने दंपती को धमकाते हुए कहा कि तुम सब्जी बेचते हो, मैं कट्टे का व्यापारी हूं। मंडी के भीतर ही मरवा देंगे। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Kanpur You sell vegetables I am a gun trader we will get you killed inside the market itself report filed
कानपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुम जागेश्वर सब्जी मंडी में सब्जी बेचते हो, मैं कट्टे का व्यापार करता हूं। मंडी के भीतर ही गोली मरवा दूंगा। दबंगों ने यह धमकी पत्नी से अश्लीलता का विरोध करने वाले पति को दी। धमकी से डरे दंपती ने नवाबगंज थाने में दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

नवाबगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि इलाके का रहने वाला मनीष जायसवाल अपने साथी माेहित के साथ मिलकर आए दिन उन्हें कॉल कर परेशान करता है। विरोध पर गंदी गंदी बातें करता है। इससे तंग आकर जब उसने अपना सिमकार्ड बंद कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आरोप है कि इसके बाद आरोपी उनके घर के बाहर आए दिन अश्लील लेटर फेंककर जाने लगे, जिसकी तस्वीर घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पति ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें कॉल कर गाली गलौज और धमकी दी। थानाप्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed