{"_id":"6115862b9c1b4a4c454b339e","slug":"kanpur-wrongly-given-oxygen-death-of-newborn-ward-boy-arrested-report-filed-on-five-including-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गलत तरीके से दी ऑक्सीजन, नवजात की मौत, वॉर्ड ब्वॉय गिरफ्तार, डॉक्टर समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गलत तरीके से दी ऑक्सीजन, नवजात की मौत, वॉर्ड ब्वॉय गिरफ्तार, डॉक्टर समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज
Fri, 13 Aug 2021 02:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 13 Aug 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
ऑक्सीजन
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चमनगंज के मेडिकेयर अस्पताल में फोन पर डॉक्टर की सलाह पर वार्ड ब्वॉय ने नवजात को गलत तरीके से ऑक्सीजन दे दी। इसके कुछ ही मिनट बाद नवजात की मौत हो गई। पुलिस ने डॉक्टरों, वार्ड ब्वॉय समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वार्ड ब्वॉय को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया कि मेडिकेयर अस्पताल में बीते मंगलवार को महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। देर रात सभी डॉक्टर अपने घर चले गए। इस बीच परिजनों ने बच्चे को कुछ समस्या होने की शिकायत की।
डॉक्टरों को फोन किया तो डॉक्टरों ने अस्पताल के वॉर्ड ब्वॉय शिवली सुभाष नगर निवासी अमित कुमार को नवजात को ऑक्सीजन देने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार अमित ने बच्चे के मुंह में पेट तक ऑक्सीजन पाइप डाल दी। तेज गति से ऑक्सीजन चालू करने के 10 मिनट में ही बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजन की तहरीर पर डॉक्टरों समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। गुरुवार को अस्पताल में छापेमारी कर वार्ड ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार डॉक्टरों समेत चार आरोपी फरार हैं, गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।