{"_id":"666ddd0a0b364bb95700f6ad","slug":"kanpur-written-on-x-crime-branch-inspector-can-kill-cm-arrested-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एक्स पर लिखा- क्राइम ब्रांच का दरोगा कर सकता है सीएम की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एक्स पर लिखा- क्राइम ब्रांच का दरोगा कर सकता है सीएम की हत्या, गिरफ्तार
Sun, 16 Jun 2024 12:00 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:00 AM IST
सार
सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर एक सिरफिरे ने सनसनी फैला दी। एक्स पर लिखा क्राइम ब्रांच का दरोगा सीएम की हत्या कर सकता है। पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक सिरफिरे की पोस्ट से उस समय हड़कंप मच गया, जब उसने लिख दिया कि कानपुर में तैनात क्राइम ब्रांच के दरोगा मोहम्मद आरिफ मुख्यमंत्री योगी की हत्या कर सकते हैं। इसके बाद स्वाट टीम में तैनात दरोगा ने साइबर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सर्विलांस और एक्स एकाउंट के जरिये साइबर थाना पुलिस ने प्रयागराज से सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेजा गया है।
दरोगा मोहम्मद आरिफ की रिपोर्ट के मुताबिक 12 जून को उनके पास एक अज्ञात नंबर से रात 10:22 बजे से 10:27 बजे तक तीन बार फोन आया। उसने खुद को लखनऊ में तैनात दरोगा बताया। गालीगलौज करते हुए धर्म के नाम पर वसूली करने की बात कही। यह भी कहा कि बदनाम करने के साथ ही जान से मरवा देगा। इसके बाद ही रात में आरोपी ने कुंवर राजपूत @दीपकएस 10080 आईडी से उसकी फोटो लगाकर मुख्यमंत्री की हत्या का मैसेज डाल दिया। मोहम्मद आरिफ ने कुंवर राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। साइबर थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।