फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Women assaulted by RPF personnel who came to pick up suspect in case of cable theft

कानपुर: केबिल चोरी के मामले में संदिग्ध को उठाने पहुंचे आरपीएफ जवानों से महिलाओं ने की मारपीट

Thu, 03 Sep 2020 04:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Sep 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Women assaulted by RPF personnel who came to pick up suspect in case of cable theft
यूपी पुलिस
कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र के संजयनगर बस्ती में केबिल चोरी के मामले में संदिग्ध को उठाने पहुंचे बिना वर्दी के चार आरपीएफ जवानों से महिलाओं ने मारपीट कर दी। जवानों ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। भागने के दौरान एक जवान की बाइक मौके पर ही छूट गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर सीओ ने जवानों से मारपीट करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है। कच्ची में रहने वाली देशरानी ने बताया कि सीटीआई नहर में गाय गिर गई थी। मोनू पासवान कई युवकों के साथ रस्सी की मदद से गाय को बाहर निकाल रहे थे। तभी दो बाइकों से आए चार लोगों ने मोनू को दबोच लिया और ले जाने लगे।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने मोनू पर रिवाल्वर तान दी। इस पर महिलाएं एकत्रित हुईं और चारों से भिड़ गईं। भीड़ बढ़ती देख चारों भाग निकले। एक बाइक मौके पर ही छूट गई। बाइक में पुलिस का लोगो लगा हुआ था। महिलाओं का आरोप है पूर्व में सादे कपड़ों में आकर कुछ लोग खुद को एसटीएफ  से बताकर मोहल्ले के युवकों को उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पिटाई करके छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये वसूलने की बात बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की तो सच्चाई का पता चला। सीओ विकास पांडेय ने बताया कि पनकी आरपीएफ  प्रभारी एसके झा से जानकारी मिली कि दादानगर रफाका ब्रिज के पास रेलवे की केबिल चोरी का मुकदमा पूर्व में दर्ज था। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। मोनू के संदिग्ध होने पर आरपीएफ उसे पूछताछ के लिए उठाने गई थी। सीओ ने कहा मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed