फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman's condition deteriorated after operation, death

Kanpur: ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत से मचा कोहराम, परिजनों ने काटा हंगामा

Sun, 10 Nov 2024 01:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Nov 2024 01:31 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी के कांशीराम अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। जिसपर उसे हैलट रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजनों ने कांशीराम अस्पताल में हंगामा काटा।

विज्ञापन
Kanpur: Woman's condition deteriorated after operation, death
परिजनों ने कांशीराम अस्पताल में काटा हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकेरी रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल में ऑपरेशन के 10 घंटे बाद महिला की हालत बिगड़ गई। इसपर उसे हैलट रेफर कर दिया गया। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसपर परिजन शव वापस लेकर कांशीराम अस्पताल लौटे। फिर उन्होंने ऑपरेशन में लापरवाही बताकर अस्पताल में हंगामा किया। वहां पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाबुझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


अजय सिंह ने बताया कि उनकी बहन मीना सिंह (34) खुजेली सवाइजपुर नर्वल में रहतीं थी। वहीं बहनोई सौरभ सिंह प्राइवेट कर्मी हैं। बताया कि मीना के यूट्रस में कुछ समस्या थी। इसपर उसे कांशीराम अस्पताल में दिखाया था। यहां ऑपरेशन के लिए शनिवार की दोपहर दो बजे भर्ती किया। इसके बाद करीब चार बजे उसका ऑपरेशन सर्जन डॉ. रश्मि शर्मा ने किया। देर रात मीना की हालत बिगड़ने लगी। इसपर उसे कांशीराम से हैलट रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में अस्पताल के कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नवीन चंद्रा ने बताया कि मरीज दो माह से अस्पताल आ रही थी। ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप गलत है, ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद महिला को घबराहट हुई। इसपर उसे हैलट रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed