फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman Riding Scooty Harassed; Pursued by Victim, One Accused Caught While Accomplice Flees

Kanpur: स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़, पीछा कर एक को पकड़वाया, साथी फरार

Sat, 21 Mar 2026 11:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 21 Mar 2026 11:40 PM IST
सार

आरोपियों ने युवती पर अश्लील कमेंट किया था। पीछे दूसरी बाइक से थे पीड़िता के दो भाई आ रहे। पीछा कर एक को पकड़वाया।

विज्ञापन
Kanpur: Woman Riding Scooty Harassed; Pursued by Victim, One Accused Caught While Accomplice Flees
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुर पुराना शिवली रोड पर शनिवार रात स्कूटी से लौट रही युवती से स्कूटी सवार दो युवकों ने अश्लील कमेंट कर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोपियों का डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया। कुछ दूरी पर बाइक से आ रहे दो भाइयों को सूचना देकर एक आरोपी को पकड़वा दिया। वह बचने के लिए रेस्टोरेंट में जा घुसा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके साथी की तलाश शुरू की है। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


बारासिरोही निवासी युवती शनिवार की रात करीब 9:30 बजे कल्याणपुर बाजार से खरीदारी करके घर लौट रही थी। वह कल्याणपुर पुराना शिवली रोड से होकर जा रही थी। कुछ दूरी पर अलग बाइक से उसके दो भाई थी आ रहे थे। तभी स्कूटी सवार दो शोहदों ने युवती को अकेला देख बगल में आने के बाद अश्लील कमेंट करने लगे। युवती के जोर से शोर मचाने पर स्कूटी सवार शोहदों ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी। युवती ने आरोपियों का पीछा किया।
विज्ञापन


बहन को तेजी से स्कूटी चलाते देख उसके बाइक सवार भाई भी आगे आ गए। कारण पता चलने पर युवती और उसके भाइयों ने आरोपियों का करीब डेढ़ किलोमीटर पीछा किया। एक आरोपी कुछ दूर पहले ही गलियों में भाग निकला जबकि स्कूटी चला रहा युवक एक रेस्टाेरेंट में छिप गया। रेस्टोरेंट उसके रिश्तेदार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच युवती और उसके भाइयों ने यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को बाहर निकाला और थाने ले गए। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया अरोपी कल्याणपुर खुर्द का रहने वाला बाबू है जबकि उसका दोस्त बंटी है। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ अश्लील कमेंट करने की तहरीर दी है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed