{"_id":"68e150a94d70af7e420c05bc","slug":"kanpur-woman-physically-exploited-on-pretext-of-marriage-accused-arrested-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 04 Oct 2025 10:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
रावतपुर थाना
- फोटो : अमर उजाला
रावतपुर पुलिस ने शनिवार को शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों कल्याणपुर में एक अस्पताल में साथ काम कर करते थे। पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। रावतपुर के मसवानपुर की एक मोहल्ला निवासी युवती कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में मेडिकल स्टाफ है।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल पहले कानपुर देहात रानियां निवासी नितिन श्रीवास्तव से उसकी पहचान हुई। एक दिन वह बहलाकर अपने साथ कहीं ले गया। वहां कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। बेहोश होने के बाद दुष्कर्म किया। होने आने के बाद विरोध किया तो युवक ने शादी का आश्वासन देकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद वह आए दिन शारीरिक शोषण करने लगा। जब शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने इन्कार कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने शनिवार को रावतपुर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन