{"_id":"6a25a61334a324ec9b088f40","slug":"kanpur-woman-hangs-herself-after-husband-scolds-her-for-delay-in-cooking-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: देर से खाना बनाने पर पति ने डांटा तो महिला ने लगाया फंदा, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: देर से खाना बनाने पर पति ने डांटा तो महिला ने लगाया फंदा, मचा कोहराम
Sun, 07 Jun 2026 10:50 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जूही सफेद कालोनी में रविवार दोपहर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि पति ने देर से सोकर उठने के कारण खाना बनाने में देरी होने पर डांटा था। इससे आहत होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जूही सफेद काॅलोनी निवासी नितिन कुमार गौतम की पत्नी सेनू (30) ने रविवार दोपहर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
पति नितिन ने बताया कि वह बंगलूरू में नौकरी करते हैं। कुछ दिन पहले ही लौटे हैं। रविवार सुबह पत्नी के देरी से उठने पर बेटे अविराज और अवितेश के लिए खाना बना बनाने के लिए टोकने पर पत्नी ने विवाद किया। इसके बाद फंदा लगा जान दे दी। किदवई नगर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम भिजवा दिया है।
विज्ञापन