फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Woman hacked to death with axe blood soaked body found in the house

Kanpur: भोगनीपुर में महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, घर में मिला खून से लथपथ शव

Sat, 25 Jul 2026 05:34 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 25 Jul 2026 05:34 PM IST
सार

Kanpur Dehat: भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गिरदौं गांव में शनिवार शाम एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला का रक्तरंजित शव घर के अंदर पड़ा मिला। शव के पास खून से सनी कुल्हाड़ी मिलने से उसी से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने एक महिला समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Kanpur Woman hacked to death with axe blood soaked body found in the house
महिला की हत्या के बाद मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरदौं गांव में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव में घर के अंदर 32 वर्षीय महिला प्रियंका का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Trending Videos

मृतका के पास ही खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी मिली, जिससे गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही भोगनीपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से छानबीन की और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Woman hacked to death with axe blood soaked body found in the house
महिला की हत्या के बाद मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala

घर में अकेली थी बहू, सास लौटीं तो देखकर उड़े होश

घटना के समय घर में बहू प्रियंका अकेली मौजूद थी। मृतका की सास सीमा पत्नी रामसेवक ने बताया कि शनिवार को उनका बेटा पंकज मजदूरी करने गया था और पौत्र यश स्कूल गया हुआ था। वह खुद दो छोटे बच्चों को घर के बाहर खेलता छोड़कर खेत स्थित नलकूप पर गई हुई थीं। शाम करीब 04 बजे जब वह घर वापस लौटीं तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बहू का रक्तरंजित शव जमीन पर पड़ा था और उसकी गर्दन पर गहरे जख्म के निशान थे।

विज्ञापन

परिजनों ने लगाया चार लोगों पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

मृतका के परिजनों ने परिवार की ही एक महिला समेत कुल चार लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ राजीव सिरोही ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है। परिजनों से मिली तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed