{"_id":"6831ce35d775babda30be6f1","slug":"kanpur-woman-dies-after-getting-stuck-to-a-fan-while-cleaning-the-house-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: घर में साफ-सफाई के दौरान फर्राटा पंखे में चिपककर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: घर में साफ-सफाई के दौरान फर्राटा पंखे में चिपककर महिला की मौत
Sat, 24 May 2025 07:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 24 May 2025 07:18 PM IST
सार
कानपुर में करंट से चिपककर महिला की जान चली गई। घटना पनकी थानाक्षेत्र की है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पनकी थानाक्षेत्र में शुक्रवार को घर में साफ-सफाई के दौरान फर्राटे में उतरे करंट में चिपककर महिला की मौत हो गई। पड़ोसियों ने हादसे की जानकारी पति और पुलिस को दी। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पनकी के पतरसा निवासी राजनारायण पीपीएन मार्केट की एक कपड़े की दुकान और बेटा अर्पित एक फैक्टरी में काम करता है। पत्नी ललिता देवी (49) गृहिणी थीं। राजनारायण ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह और बेटा ड्यूटी पर गए थे। पत्नी घर में साफ-सफाई में जुट गई। इसी दौरान वहां चल रहे फर्राटा पंखे में हाथ पड़ गया जिससे वह करंट में चिपक गईं। करंट की चपेट में आने से शोर मचने पर पड़ोसी दौड़े। उन लोगों ने पति और पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने ललिता को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।