{"_id":"661abda19771b6b7a80da633","slug":"kanpur-woman-died-husband-and-child-injured-in-road-accident-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कुत्ते से टकराकर फिसली बाइक, महिला की मौत, पति व बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कुत्ते से टकराकर फिसली बाइक, महिला की मौत, पति व बच्चे घायल
Sat, 13 Apr 2024 10:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Apr 2024 10:45 PM IST
सार
कानपुर के अर्मापुर में आर्डनेंस फैक्टरी के सामने सड़क हादसा हुआ। कुत्ते से टकराकर बाइक फिसलने से महिला की मौत हो गई। जबकि पति व बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
पूजा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के अर्मापुर में कालपी रोड पर एक कुत्ते से टकराकर अनियंत्रित हुई बाइक सड़क पर फिसलती चली गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और दो बच्चे घायल हो गए। महिला हैलट से अपनी दवा लेकर लौट रही थी। कानपुर देहात के मूसानगर के पुखरायां कछगांव निवासी अमित मिश्रा पत्नी पूजा मिश्रा (30) और बच्चों के साथ भौंती में किराये पर रहते हैं।
यहीं की एक फैक्टरी में काम करते हैं। अमित के मुताबिक पत्नी पूजा को कई दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पत्नी को दवा दिलाने बाइक से हैलट गए थे। बच्चे श्रेया व सनी भी साथ थे। लौटते समय कालपी रोड पर आर्डनेंस फैक्टरी के सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते से टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गई और काफी दूर तक फिसलती चली गई। उसे व बच्चों को तो मामूली चोट आई, लेकिन पत्नी के सिर पर गंभीर चोट आई थी। पत्नी को हैलट ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।