{"_id":"641580fc9064bcacad030d85","slug":"kanpur-woman-died-by-lightning-three-scorched-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, तीन झुलसे
Sat, 18 Mar 2023 02:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 18 Mar 2023 02:45 PM IST
सार
कानपुर में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग झुलस गए। गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो व मौके पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर व नर्वल क्षेत्र में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली कड़क रही थी। नर्वल के पूरनपुर में किसान अजय कुमार कुशवाहा की पत्नी निशा (45) बेटी किरन (19) के साथ खेतों में काम कर रही थी। तभी तेज आवाज के साथ खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। मां बेटी चपेट में आ गईं। निशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी किरन गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से किरन को सीएचसी सरसौल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद किरन को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
दूसरी घटना महाराजपुर के महुआगांव में छेदीलाल की पत्नी रामदेवी (52) बेटे रवि (25) के साथ गांव के चंद्रभान सिंह के खेत में आलू बीनने गई थी। तभी मां - बेटे दोनों पर आकाशीय बिजली गिरी। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी सरसौल सीएचसी से हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। सरसौल के नरायनपुर स्थित प्राथमिक स्कूल के पास भी बिजली गिरने की सूचना मिली है। जिससे स्कूल में लगे सबमर्सिबल वायर व मोटर फुंकने की बात सामने आई है। एसडीएम नर्वल गुलाब अग्रहरि ने बताया कि आकाशीय बिजली से एक महिला की मौत हुई है वहीं तीन लोग झुलसे हैं।
विज्ञापन