फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman accused of throwing five-month-old baby into river arrested

Kanpur: पति को फंसाने व प्रापर्टी के लालच में बुआ ने ही पांच माह के मासूम को फेंका था नदी में, गिरफ्तार

Mon, 21 Nov 2022 11:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Nov 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Woman accused of throwing five-month-old baby into river arrested
आरोपी महिला व मासूम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के लालपुरवा गांव में पांच महीने के मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी बुआ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बुआ ने पुलिस को बताया कि मनमुटाव के चलते पति को फंसाने व मायके की प्रापर्टी हड़पने के लिए उसने पांच माह के भतीजे का अपहरण कर ईशन नदी में फेंका था।

विज्ञापन


मामले का खुलासा करने वाली टीम को डीसीपी (पश्चिम) विजय डुल ने पांच हजार रुपये पुरस्कार देने और पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। लालपुरवा गांव निवासी रिंकू निषाद का पांच महीने का पुत्र सुशील 14 नवंबर की दोपहर घर से लापता हो गया था। 18 नवंबर को उसका शव ईशन नदी में उतराता मिला था। एसीपी आलोक सिंह ने बताया कि पिता रिंकू निषाद ने अपने सगे बहनोई मुंबई निवासी देशराज पर बच्चे को अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

मामले की जांच के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे। इस पर पुलिस ने देशराज और उसकी पत्नी सीता से अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस की सख्ती करने पर सीता ने जुर्म कुबूल कर लिया। उसने बताया कि पति देशराज और भाई रिंकू निषाद के मध्य वह विवाद कराना चाहती थी। मायके की प्रापर्टी हड़पने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी सीता को जेल भेज दिया। आरोपी सीता का भी एक दुधमुंहा बच्चा है। पति से मनमुटाव के कारण वह मायके लालूपुरवा में ही रहती थी। उधर, मासूम सुशील का रविवार को गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed