फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Within 24 hours, three young men hanged themselves

Kanpur: 24 घंटे के भीतर तीन युवकों ने फंदा लगा दी जान, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाएं

Sat, 04 Oct 2025 07:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Oct 2025 07:39 PM IST
सार

Kanpur News: तीन युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटनाएं जूही, सेनपश्चिम पारा और चकेरी थाना क्षेत्र में हुईं।

विज्ञापन
Kanpur: Within 24 hours, three young men hanged themselves
राजू जायसवाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार रात 24 घंटे के भीतर 30 साल के तीन युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी। जूही थाना क्षेत्र के मिलिट्री कैंप कच्ची बस्ती निवासी राजू जायसवाल (30) लोहे के कारखाने में काम करता था। उसके बड़े भाई राहुल ने बताया कि दशहरा पर राजू देर रात करीब 1:30 बजे दोस्तों के साथ मेला घूमकर लौटा। इस कारण शुक्रवार को वह काम पर नहीं गया था। वह और मां संगीता काम के सिलसिले से कहीं गए हुए थे।

विज्ञापन


घर लौटने पर राजू के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस को बुलवाकर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर राजू का शव फंदे से लटका मिला। जूही इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा के अनुसार परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता सके। इसी प्रकार सेनपश्चिम पारा गांव में शुक्रवार रात छोटेलाल के मजदूर बेटे अर्जुन राजपूत (30) ने शुक्रवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। पिता के अनुसार शुक्रवार शाम काम से लौटने के बाद खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। दरे रात उसने पंखे के कुंडे के सहारे फंदा लगा लिया। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शराब पीने के कारण रात में विवाद हुआ। इसी के बाद उसने जान दे दी।
विज्ञापन


वहीं, चकेरी के सनिगवां चंदननगर में हिमांशु कुशवाहा (30) का चार दिन पुराना शव फंदे से लटका मिला। दुर्गंध उठने पर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। युवक के अलावा घर पर कोई नहीं था। परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed