फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur will get relief from the problem of power cut, preparation to provide 24 hours supply, 600 RMUs will be

खुशखबरी: बिजली गुल की समस्या से मिलेगी छुट्टी, 24 घंटे सप्लाई देने की तैयारी...लगाए जाएंगे 600 आरएमयू

Sat, 23 Mar 2024 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी शशांक शेखर भारद्वाज, अमर उजाला, कानपुर
शशांक शेखर भारद्वाज, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Mar 2024 12:10 PM IST
सार

Kanpur News: शहर में बिजली की सप्लाई लंबे समय तक प्रभावित न हो, इसके लिए फीडरों की ब्रांच में रिंग मेन यूनिट लगाए जा रहे हैं। केस्को के बिजनेस प्लान में 50 आरएमयू लगाए जाएंगे, जबकि आरडीएसएस स्कीम के अंतर्गत 600 आरएमयू लगाने की योजना है।

विज्ञापन
Kanpur will get relief from the problem of power cut, preparation to provide 24 hours supply, 600 RMUs will be
केस्को - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में शहरियों को घंटों बिजली गुल होने की समस्या से जल्द छुटकारा मिल सकता है। इसी क्रम में केस्को ने 24 घंटे बिजली सप्लाई देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी 94 सबस्टेशनों में 600 रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) लगाने की योजना है। फीडरों की ब्रांच में ये आरएमयू लगेंगे। इनकी मदद से अगर एक फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित होगी, तो दूसरे फीडर से उसे आपूर्ति दी जा सकेगी।

विज्ञापन

अभी दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में 50 आरएमयू आ गए हैं। इनकी मदद से इकाइयों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति मिलेगी। अगर सप्लाई ठप होगी तो कुछ ही देर में चालू हो जाएगी। केस्को सब रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के दूसरे चरण में इस कार्य को कराने की तैयारी कर रहा है। कानपुर के 14 सबस्टेशन स्काडा सिस्टम से लैस हैं। यहां फॉल्ट और किसी तरह की तकनीकी दिक्कत होने पर तुरंत पता चल जाता है।

विज्ञापन

इन सबस्टेशनों में 40 आरएमयू लगे हैं। इसी तरह की तकनीक पूरे शहर के सप्लाई सिस्टम में लागू करने की तैयारी है। दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में करीब नौ हजार छोटी और बड़ी इकाइयां हैं। यहां अगर काफी देर के लिए बिजली गुल हो जाए तो उत्पादन प्रभावित होता है। इस समस्या को देखते हुए केस्को ने अपने बिजनेस प्लान 2024-25 में दादानगर क्षेत्र में 50 आरएमयू लगाने का खाका तैयार किया है। सभी को छह माह के अंदर इंस्टॉल कर दिया जाएगा।

80 सबस्टेशनों को स्काडा सिस्टम से लैस करने की तैयारी
अभी यह सिस्टम मैनुअल ही कार्य करेंगे। बिजली जाने पर केस्को के गैंगमैन एक फीडर को दूसरे फीडर से जोड़ देंगे। इस कार्य में पांच से दस मिनट का समय लगेगा। इसके अलावा दादानगर के उद्योग कुंज सबस्टेशन में 20 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर भी लगाया जा रहा है। यह ओवरलोडिंग की समस्या से बचाएगा। इसके अलावा शहर के बाकी 80 सबस्टेशनों को स्काडा सिस्टम से लैस करने की तैयारी है। इसी वर्ष के आखिर में कार्य शुरू हो सकता है।

विज्ञापन

दादानगर के बाद यहां लगेंगे आरएमयू
केस्को शहर के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) लगवाएगा। शुरुआत दादानगर खंड से की जा रही है, जिसके अंतर्गत उद्योगकुंज, दादा नगर, पॉलीमर और इस्पात नगर सबस्टेशन आते हैं। यहां के बाद फजलगंज, रूमा आदि क्षेत्रों में भी आरएमयू लगने की प्रक्रिया शुरू होगी। फिर पॉश इलाकों मसलन विकासनगर, सर्वाेदयनगर, स्वरूपनगर आदि क्षेत्रों में आरएमयू लगाए जाएंगे।

क्या है आरएमयू
यह एक तरह का ब्रेकर रहता है, जिसमें दो तरफ से सप्लाई होती है। अगर एक सप्लाई बंद हुई तो दूसरे फीडर से मिलने लगती है। यह डेढ़ से दो मीटर लंबा होता है। इसे आकलन कर फीडर की उस ब्रांच में लगाया जाता है, जहां करंट और वोल्टेज की सप्लाई निश्चित तरीके से हो।

शहर में बिजली की सप्लाई लंबे समय तक प्रभावित न हो, इसके लिए फीडरों की ब्रांच में रिंग मेन यूनिट लगाए जा रहे हैं। केस्को के बिजनेस प्लान में 50 आरएमयू लगाए जाएंगे, जबकि आरडीएसएस स्कीम के अंतर्गत 600 आरएमयू लगाने की योजना है। आरएमयू की मदद से एक फीडर को दूसरे फीडर से सप्लाई दी जाती है।  -श्रीकांत रंगीला, मीडिया प्रभारी, केस्को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed