Kanpur: सब्जी न बनने पर पति ने डांटा तो पत्नी ने दे दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kanpur News: सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र में सब्जी न बनाने पर पति के डांटने से नाराज होकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विस्तार
कानपुर के सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र में सब्जी न बनाने पर पति के डांटने से नाराज होकर एक महिला ने गुरुवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह पति ने शव फंदे से लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, तौधकपुर निवासी विपिन कुमार मिश्रा ने 13 साल पहले भारती देवी सैनी से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे भी हैं। भारती के भाई अरविंद ने बताया कि गुरुवार रात सब्जी न बनाने को लेकर विपिन ने भारती को डांट दिया था, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पति ने सोलह श्रृंगार कर पत्नी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान फफकते हुए बोला कि उन्हें अंदाजा ही नहीं था, वो इतना बड़ा कदम उठा लेगी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।