फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: When wife did not return from her maternal home on Diwali, young man committed suicide

Kanpur: दीपावली पर पत्नी मायके से नहीं लौटी तो युवक ने जान दी, मचा कोहराम

Fri, 01 Nov 2024 01:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 01 Nov 2024 01:18 AM IST
सार

Kanpur News: युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक सप्ताह पहले पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। पत्नी दीपावली पर मायके से नहीं लौटी तो युवक ने जान दे दी।

विज्ञापन
Kanpur: When wife did not return from her maternal home on Diwali, young man committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपावली पर पत्नी, बच्चों को लेकर मायके से नहीं लौटी तो युवक ने जान दे दी। पड़ोस में रहने वाले भाई ने शव फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। घटना बिधनू कस्बा में हुई। बिधनू कस्बा निवासी शैलेंद्र उर्फ शनि (35) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। एक सप्ताह पहले पत्नी रूमी दोनों बच्चों सोना (4) व आरोही (6) को लेकर मायके गई थी। दीपावली पर भी वह नहीं लौटी।

विज्ञापन


काफी देर तक घर से बाहर न निकलने पर पड़ोस में रहने वाले भाई संजय ने खिड़की से झांककर देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। संजय ने पारिवारिक लोगों के साथ शव फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। इससे युवक दुखी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed