फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur : wedding was on 24 may, young man died by hanged herself from jamun tree

24 मई को सजना था सेहरा, जामुन के पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर शुरु की जांच

Wed, 20 May 2020 01:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 20 May 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
kanpur : wedding was on 24 may, young man died by hanged herself from jamun tree
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कानपुर जिले के बिठूर मैनावती मार्ग निवासी संतोष कुशवाहा का बेटा राकेश (24) ने फांसी लगा ली। शव घर से दो सौ मीटर दूर जामुन के पेड़ के सहारे रस्सी से लटका मिला। संतोष ने बताया कि राकेश की 24 मई को बारात जानी थी। वह बेटे के खुदकुशी करने की वजह नहीं बता पाए। थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि राकेश की एक युवती बातचीत होती थी। उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नशे के लती युवक ने दी जान
चमनगंज के आनंदबाग निवासी राजेश दीक्षित के बड़े बेटे अवनीश (24) ने घर में खुदकुशी कर ली। शव दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी से लटका मिला। राजेश ने बताया कि बेटा नशे का लती था। लॉकडाउन में नशा नहीं मिलने और घर में रहने से वह डिप्रेशन में था।
विज्ञापन


बिठूर में युवती ने फांसी लगाई
बिठूर के एक गांव निवासी किसान की बेटी (16) ने दूसरी मंजिल पर कमरे में जाकर पंखे के कुंडे के सहारे मां की साड़ी से फांसी लगा ली। सुसाइड नोट में उसने परिवार की एक महिला सदस्य के अवैध संबंधों से क्षुब्ध होकर जान देने की बात लिखी है। थाना प्रभारी कौशलेंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गया। सुसाइड नोट के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed