फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Weather became pleasant due to rain after 15 days, 15.7 mm rain, chances of rain for tw

Kanpur Weather Update: 15 दिन बाद हुई बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, 15.7 MM बरसा पानी, दो दिन और बारिश के आसार

Tue, 03 Oct 2023 09:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Oct 2023 09:11 AM IST
सार

Weather News: पैचवर्क के नाम पर सड़कों पर की गई लीपापोती मामूली बारिश में ही सोमवार को बह गई। गोविंदपुरी पुल का पैचवर्क उखड़ने के बाद सड़क पर गिट्टी फैल गई। पुल से गोविंदनगर मोड़ पर करीब 12 मीटर व्यास में सड़क उखड़ गई। चावला चौराहे की तरफ भी 11 गड्ढे हो गए।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Weather became pleasant due to rain after 15 days, 15.7 mm rain, chances of rain for tw
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में लंबे समय से चल रही उमस और गर्मी से 15 दिन बाद सोमवार को हुई बारिश ने शहरवासियों को राहत दी। बारिश वैसे तो पूरे शहर में एक साथ नहीं हुई, लेकिन जहां भी हुई ठीक-ठाक हुई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार शहर के अलग-अलग हिस्सों में कुल 15.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले 48 घंटे में अभी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार उत्तराखंड से झांसी के बीच बनी टर्फ लाइन की वजह से बारिश हुई। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले मौसम का जो पूर्वानुमान था, उसमें कानपुर में बूंदाबांदी और लखनऊ के आसपास तेज बारिश मौसम था। टर्फ लाइन के अचानक से आगे बढ़ने से यहां भी बारिश हो गई। इसकी वजह से अधिकतम पारा 33 डिग्री और न्यूनतम 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

मामूली बारिश में ही बह गई ‘लीपापोती’
पैचवर्क के नाम पर सड़कों पर की गई लीपापोती मामूली बारिश में ही सोमवार को बह गई। गोविंदपुरी पुल का पैचवर्क उखड़ने के बाद सड़क पर गिट्टी फैल गई। पुल से गोविंदनगर मोड़ पर करीब 12 मीटर व्यास में सड़क उखड़ गई। चावला चौराहे की तरफ भी 11 गड्ढे हो गए। फजलगंज की तरफ 24 घंटे में ही पैचवर्क उखड़ने लगा। पीडब्ल्यूडी की तरफ से किदवईनगर से यशोदानगर बाईपास रोड पर एक गेस्ट हाउस के पास पैचवर्क उखड़ने लगा।

विज्ञापन

नगर निगम की 172 और पीडब्ल्यूडी की 544 सड़कें शामिल
इसी तरह नगर निगम की तरफ से अशोकनगर चौराहा, बजरिया, परेड, नई सड़क, अस्पताल रोड पर हाल में किया गया पैचवर्क उखड़ने लगा है। अमर उजाला ने बरसात का मौसम बीतते ही नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की तरफ से किए गए सर्वे के आधार पर 716 सड़कों में गड्ढे होने का खुलासा 29 अगस्त को किया था। इनमें नगर निगम की 172 और पीडब्ल्यूडी की 544 सड़कें शामिल हैं।

विज्ञापन

तीन करोड़ रुपये से 34 सड़कों में पैचवर्क कराने का टेंडर
दोनों विभागों ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए पैचवर्क का प्रस्ताव तैयार किया। पीडब्ल्यूडी ने करीब नौ करोड़ के प्रस्ताव मुख्यालय भेजे। नगर निगम ने 15 दिन पहले तीन करोड़ रुपये से 34 सड़कों में पैचवर्क कराने के लिए टेंडर निकाले। एक हफ्ते पहले कार्यादेश जारी कर बजरिया, पीरोड, परेड, किदवईनगर सहित कई मोहल्लों में पैचवर्क करा रहा।

42 सड़कों पर पैचवर्क के लिए साढ़े तीन करोड़ का मांगा टेंडर
42 सड़कों पर पैचवर्क कराने के लिए नगर निगम ने साढ़े तीन करोड़ रुपये के टेंडर चार अक्तूबर को मांगे हैं। इससे आलम मार्केट, रामनारायण बाजार, नयागंज से संगमलाल मंदिर, हलीम काॅलेज चौराहे से रूपम चौराहा, गंगापुर में उर्मिला मार्केट से कुशवाहा आटा चक्की तक, आवास विकास हंसपुरम में नौबस्ता बंबा पुलिया से दूसरी पुलिया तक, गुंजन विहार में लक्ष्मी स्वीट हाउस से संकट मोचन मंदिर तक, यशोदानगर में बजरंग चौराहा से सैनिक चौराहा, कर्रही मुख्य मार्ग, आर्यनगर चौराहे से स्वरूपनगर गेस्ट्रोलिवर तिराहे तक, ग्वालटोली मकबरा चौराहे से साईं मंदिर होते हुए संजय साहू की दुकान तक, बर्रा में दारोगा चौराहे से संकट मोचन मंदिर तक पैचवर्क कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed