फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, the temperature again nears 45 degrees, the humidity increased even in the night

Kanpur Weather Update: तापमान फिर 45 डिग्री के पास, रात में भी बढ़ी उमस, दूर है राहत की आस

Sat, 21 May 2022 11:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 May 2022 11:07 AM IST
सार

मई माह में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। तापमान एक बार फिर शुक्रवार को 45 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ा, तो वहीं रात में भी उमस बढ़ी है। साथ ही, दो दिन से हवा की नमी भी 50 प्रतिशत से नीचे रही। 
 

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, the temperature again nears 45 degrees, the humidity increased even in the night
भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मानसून आने से पहले भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार प्री मानसूनी बारिश की संभावना काफी कम दिख रही है।ऐसे में तापमान का बढ़ना तय माना जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान फिर 44.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। एक सप्ताह पहले भी पारा  इतनी ही डिग्री तक जा चुका है। रात के तापमान (26.6 डिग्री) में भी एक डिग्री का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन

पिछले दो दिनों से हवा की नमी 50 प्रतिशत से कम चल रही है। अधिकतम नमी 48 और न्यूनतम 17 प्रतिशत रही। इसी तरह गरम हवाओं की रफ्तार 1.2 किमी बढ़कर 4.6 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से नमी कम हो रही है और पारा बढ़ रहा है। सीएसए के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार आने वाले दो तीन दिनों में दिन और रात में ऊंचे बादल रहने की संभावना है।

विज्ञापन

तेज हवा के साथ कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी भी संभव है, लेकिन तापमान में किसी तरह के परिवर्तन की संभावना कम है।

अधिकतम तापमान
सीएसए के मौसम विभाग में 44.8 डिग्री तापमान
एयरफोर्स स्टेशन पर 46.5 डिग्री तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed