फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, The mercury dropped by two degrees, Monsoon has gained momentum, it rained heavily

Kanpur Weather Update: पारा दो डिग्री लुढ़का! मानसून ने पकड़ी रफ्तार...जमकर हुई बरसात, पढ़ें पूरा अपडेट

Fri, 30 Jun 2023 11:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 Jun 2023 11:57 AM IST
सार

Weather News: प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। इसके चलते कानपुर में मानसूनी बारिश का दौर दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। इससे पहले, गुरुवार को 75 में से 30 शहरों में बारिश हुई।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, The mercury dropped by two degrees, Monsoon has gained momentum, it rained heavily
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी झमाझम बारिश हुई। शाम से लेकर देर रात तक करीब 20 मिमी बारिश हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक सप्ताह तक रोजाना बारिश का सिलसिला चलेगा।

विज्ञापन

रात 12 बजे से लेकर दो डेढ़ बजे के बीच बारिश तेज होने से जगह-जगह जल भराव की स्थिति हो गई। दिन में बादलों के बीच धूप से उमस अधिक रही। हवा में नमी की मात्रा एक दिन पहले की अपेक्षा 13 प्रतिशत बढ़कर 94 प्रतिशत पर आ गई।
विज्ञापन

इसके बाद शाम को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री कम होकर 32.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान एक दिन पहले की अपेक्षा तीन डिग्री लुढ़ककर 24.8 डिग्री पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली जुलाई से बढ़ेगी मानसून की सक्रियता
मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पहली जुलाई से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। इससे कानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। कहीं पर तेज तो कहीं पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। अभी तक जून में 132 मिमी बारिश हो चुकी है।

खेतों में पानी रोकने और जल निकासी की व्यवस्था करें
डॉ. पांडेय ने बताया कि मध्य प्रदेश के रास्ते मानसूनी बारिश की सक्रियता कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में बढ़ी है। यह अगली कई दिनों तक रहेगी। इस बारिश से धान की फसल की रोपाई करना फायदेमंद होगा। किसानों से कहा है कि वे खेतों में पानी रोकने ओर रोपाई के बाद जल निकासी दोनों का प्रबंध कर लें।

पिछले वर्ष जून से ज्यादा हो चुकी है इस बार (बारिश मिमी में)

  • 2022 में 35.8
  • 2021 में 96.5
  • 2020 में 97.4
  • 2019 में 40.0
  • 2018 में 63.4
  • 2017 में 50.6
  • 2016 में 113.4
  • 2015 में 48.9
  • 2014 में 25.3
  • 2013 में 359.8

48 घंटे तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मध्य प्रदेश के उत्तर-मध्य भाग पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से यूपी में भीषण बारिश का दौर अभी 48 घंटे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि रुक-रुककर हो रही बारिश ग्राउंड वाटर रिचॉर्ज और खेती के लिए वरदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed