फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Strong sunlight and humidity are making us miserable, no hope of rain, weather will rem

Kanpur Weather Update: तेज धूप और उमस कर रही बेहाल, बारिश की नहीं कोई उम्मीद, दो-तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Fri, 21 Jul 2023 09:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Jul 2023 09:56 AM IST
सार

Weather News: गुरुवार को दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ा रहा। अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 1.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Strong sunlight and humidity are making us miserable, no hope of rain, weather will rem
भीषण गर्मी की मार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अगले दो-तीन दिन ऐसी ही उमस भरी गर्मी रहेगी। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बादलों की श्रंखला मध्य प्रदेश की तरफ खिसक गई है। इससे बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। जब बादलों की श्रंखला खिसक कर इस तरफ आएगी तो बारिश होगी।

विज्ञापन

अगले पांच दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे। 24-25 जुलाई को हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। गुरुवार को दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ा रहा। अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 1.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र नहीं बनने की वजह से बारिश नहीं हो रही है। पिछले चार दिनों से महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश नहीं हो रही है। संभावना है कि 23 जुलाई से हल्की बारिश एक दो दिन तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धूप और गर्मी करेगी परेशान
डॉ. पांडेय ने बताया कि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के आसपास बना हुआ है। जो देश के दूसरे राज्यों व उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश करा सकता है, इसका असर कानपुर क्षेत्र में कम होगा। बता दें कि अगले पांच दिनों तक बादलों की आवाजाही बढ़ी रहेगी, लेकिन तेज धूप और गर्मी भी परेशान करेगी।

तापमान
अधिकतम - 36.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम    - 27.6 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed