फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Somewhere less... somewhere more rain, weather will remain like this till 15

Kanpur Weather Update: कहीं कम...कहीं ज्यादा बारिश, 15 तक ऐसा ही रहेगा मौसम, गरज के साथ बरसात की संभावना

Tue, 11 Jul 2023 09:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Jul 2023 09:12 AM IST
सार

Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार अपनी चाल बदल रहा है। सीएसए के मौसम विभाग की ओर से जारी किए ताजा अपडेट के अनुसार अगले 48 घंटे में कानपुर सहित आस पास के जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Somewhere less... somewhere more rain, weather will remain like this till 15
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सावन के पहले सोमवार को महानगर में बारिश की लुकाछिपी रही। शहर के दक्षिणी क्षेत्र व गंगा के तराई वाले क्षेत्रों में तेज बारिश हुई तो शहर के बीच में बरसात हल्की रही। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार जलवायु परिवर्तन की वजह से इस बार पेचिंग रेन (क्षेत्रवार बारिश) ज्यादा हो रही है।

विज्ञापन

इसके तहत कहीं कम तो कहीं ज्यादा पानी बरसता है। सोमवार को भी दक्षिणी क्षेत्र में आठ और पूर्वी क्षेत्र 5.4 मिमी बारिश हुई। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 34 और न्यूनतम पारा 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार 15 जुलाई तक बारिश का सिलसिला इसी तरह चलेगा।
विज्ञापन

डॉ. पांडेय ने बताया कि दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जो धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। जिससे अगले 48 घंटे के बीच गरज के साथ बारिश हो सकती है। बताया कि किसानों से कहा गया है कि वे धान की फसलों के लिए खेतों में पानी को रोकने के लिए मेड़ बंदी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 जुलाई तक गरज के बारिश की संभावना
डॉ. पांडेय ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के कारण रविवार देर रात से लेकर 15 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर तेज वर्षा होने की संभावना है।

अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर बारिश
उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश ने माहौल खुशनुमा कर दिया है। अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं कई जिलों में सामान्य से ऊपर बारिश होने के कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें, तो बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। मंगलवार यानी आज भी कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed