फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Severe cold day, mercury dropped by four degrees, warning of fog and cold wave

Kanpur Weather Update: सीवियर कोल्ड डे...पारा चार डिग्री लुढ़का, अगले 72 घंटे में कोहरे और शीतलहर का चेतावनी

Tue, 16 Jan 2024 10:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Jan 2024 10:22 AM IST
सार

Weather News: कानपुर में भीषण ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में और कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। दो-तीन दिन में कोहरा घटने की संभावना है, लेकिन शीतलहर जारी रह सकती है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Severe cold day, mercury dropped by four degrees, warning of fog and cold wave
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर सोमवार को भीषण ठंड की चपेट में रहा। पूरे दिन धूप निकली नहीं और बर्फीली हवाएं चलती रहीं। रफ्तार 3.2 किमी की रही। नतीजा यह रहा कि लगातार दूसरे दिन का तापमान चार डिग्री के करीब लुढ़क गया। दिनभर में पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस से ऊपर न जा सका।

विज्ञापन

ऐसे में मौसम विभाग ने सोमवार को सीवियर कोल्ड डे (अति शीत दिवस) घोषित कर दिया। साथ ही चेतावनी जारी की कि अगले 24 घंटे इसी तरह की ठंड बनी रहेगी। दो-तीन दिन बाद कोहरा कुछ घट सकता है, तभी राहत मिलने की उम्मीद है। शीतलहर की स्थिति कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। सोमवार को सुबह और शाम दृश्यता भी सिर्फ 50 मीटर रही।
विज्ञापन

इससे पहले 15 जनवरी को दिन में सबसे कम तापमान वर्ष 2003 में 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा शून्य रिकॉर्ड किया गया था। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पिछले कई दिनों से कानपुर मंडल सहित गंगा के मैदानी इलाकों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की घनी चादर छाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ से भी हो रहा है ठंड में इजाफा
इस वजह से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी हिमालय पर हल्की बर्फबारी और बारिश के साथ आने वाले पश्चिमी विक्षोभ से भी ठंड में इजाफा हो रहा है। साथ ही तलहटी से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं तापमान गिरा रही हैं। इस वजह से उत्तर प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शीत लहर की स्थिति पैदा हो गई है।

रखें ध्यान

  • कोहरे की वजह से सुबह और शाम के समय दृश्यता मात्र 50 मीटर तक रही। ऐसे में वाहन संभाल कर चलाएं। दुर्घटना का खतरा हो सकता है।
  • यूरोप और दक्षिण एशिया से आ रही जेट स्ट्रीम के नीचे आने बर्फीली ठंड कुछ दिन और रह सकती है। ऐसे में गर्म कपड़े जरूर पहने रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed