फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Relief from the heat, Wind blowing at a speed of 20 KM, temperature decreased due to ra

Kanpur Weather Update: गर्मी से राहत! 20 KM की रफ्तार से चली हवा, बारिश से तापमान में कमी, पढ़ें ताजा अपडेट

Sun, 28 May 2023 11:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 May 2023 11:07 AM IST
सार

Weather News: कानपुर समेत आसपास के जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ रहा है। कई जगह गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, तो अन्य जिलों में तापमान वृद्धि की ओर है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Relief from the heat, Wind blowing at a speed of 20 KM, temperature decreased due to ra
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पिछले दो दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिन में करीब 11:15 बजे करीब 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे मौसम सुहावना हो गया है। इसके साथ ही करीब पांच मिमी बारिश भी हुई। इससे दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 12.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

विज्ञापन

इसी तरह रात में बादल होने से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़ा लेकिन निर्धारित सामान्य तापमान से 3.2 डिग्री कम रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इस तरह अगले 48 घंटे तक मौसम बने रहने की संभावना है। इसके बाद फिर से कड़ी धूप शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ है। इसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश भी हुई। तेज रफ्तार से हवा चलने की वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह पेड़ गिरे और डालियां टूटी। इस बीच हवा में नमी की मात्रा में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इतनी हुई बारिश
कानपुर 5 मिमी
बिल्हौर 17 मिमी
कन्नौज 13.6 मिमी
बांगरमऊ-11.9 मिमी
हरदोई-17 मिमी

बागवानों की मुसीबत बढ़ी
शनिवार सुबह आसमान साफ रहने से तेज धूप निकली। दोपहर 12 बजे के करीब अचानक मौसम ने पलटी खाई। कानपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। वहीं, आंधी की वजह से काफी मात्रा में कच्ची अमिया गिर गई। हल्की बारिश ने बागवानों की मुसीबत बढ़ा दी।

सुबह से धूप के कारण चढ़ा पारा
शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जोकि शनिवार को 28 डिग्री सेल्सियस था। सुबह से धूप के कारण पारे में यह उछाल आया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। रविवार को भी इसी के आसपास तापमान रहने का आसार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed