फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Rainy season will last for 48 hours, temperature dropped by one degree, heat may start

Kanpur Weather Update: 48 घंटे रहेगा बारिश का मौसम, तापमान एक डिग्री लुढ़का, फिर से शुरू हो सकती है तपिश

Sun, 10 Sep 2023 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Sep 2023 12:17 PM IST
सार

Weather News: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग प्रमुख डा. एसएन पांडेय के अनुसार बारिश के बाद फिर से तपिश शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Rainy season will last for 48 hours, temperature dropped by one degree, heat may start
कानपुर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मौसम अभी अगले 48 घंटे तक बारिश वाला बना रहेगा। इस बीच शुक्रवार को सुबह से लेकर देर शाम तक कुल सात मिमी बरसात रिकार्ड की गई। इस बीच अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान एक दिन पहले की तरह 23 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है।

विज्ञापन

हवा में अधिकतम नमी 85 और न्यूनतम 75 प्रतिशत रही। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग प्रमुख डा. एसएन पांडेय के अनुसार बारिश के बाद फिर से तपिश शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया कि औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ जैसलमेर, उदयपुर, रायसेन, उमरिया आदि से होकर गुजर रही है।
विज्ञापन

यह पूर्व में दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी तक जाती है। ये औसत समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है। दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाएं अब मध्य प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों पर स्थित है, जो समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का अलर्ट, ये जिले हैं शामिल
कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, हमीरपुर, महोबा,फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हरदोई समेत अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  इसके अलावा, इटावा और फर्रुखाबाद में मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed