फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Rain accompanied by strong wind...hail may occur, wind blowing at a speed of six km per

Kanpur Weather Update: तेज हवा के साथ हुई बारिश...पड़ सकते हैं ओले, छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा

Sat, 02 Mar 2024 09:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Mar 2024 09:10 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, भूमध्य सागर और अरब सागर से एक साथ उठने वाली चक्रवाती हवाओं ने पूरे देश के मौसम में बदलाव किया है। मध्य प्रदेश से शुरू हुआ यह सिलसिला बिहार, बंगाल और पूर्वोंत्तर राज्यों तक जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Rain accompanied by strong wind...hail may occur, wind blowing at a speed of six km per
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और विपरीत चक्रवाती हवाओं की वजह से शुक्रवार रात 11 बजे से ही शहर में अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। सीएसए के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि बारिश और तेज हवाओं को सिलसिला अगले दो दिनों तक चलने की संभावना है।

विज्ञापन

इस बीच कहीं-कहीं पर ओले भी पड़ सकते हैं। दिन में हवा की रफ्तार 4.1 किमी प्रति घंटा जबकि रात में छह किमी प्रति घंटा रही। उन्होंने बताया कि वैसे में मौसम में यह बदलाव रात के एक बजे से होने की संभावना थी। मौसम में बदलाव होने की वजह से पिछले कई दिनों से तेजी बढ़ रहे दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, भूमध्य सागर और अरब सागर से एक साथ उठने वाली चक्रवाती हवाओं ने पूरे देश के मौसम में बदलाव किया है। मध्य प्रदेश से शुरू हुआ यह सिलसिला बिहार, बंगाल और पूर्वोंत्तर राज्यों तक जाएगा। डॉ. पांडेय के अनुसार वैसे तो मौसम में बदलाव अगले 14 मार्च तक रहने की उम्मीद है, लेकिन चार मार्च के बाद बीच-बीच में उतार-चढ़ाव रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 29 डिग्री और न्यूनतम दो डिग्री कम होकर 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed