Kanpur Weather Update: पारा @ 44! आसमान से बरसी आग...गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप की मार, पढ़ें पूरा अपडेट
Weather News: कानपुरवासियों को चिलचिलाती धूप और गर्मी ने जिंदगी को बेपटरी कर दिया है। लू और तेज धूप से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। एयरफोर्स के के मॉनीटर में 43.9 डिग्री सेल्सियस और सीएसए के मौसम विज्ञान केंद्र में 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में लगातार दूसरे दिन भी तेज धूप ने लोगों को झुलसाकर रख दिया। मानों आसमान से आग बरस रही हो। दिन का तापमान एयरफोर्स के मॉनीटर में 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक हवा में जलन इतनी रही कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक अभी गर्मी और हवा में जलन और बढ़ सकती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार विश्वविद्यालय और इसके आसपास अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकार्ड किया गया।
बताया कि इस क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट अधिक होने की वजह से एयरफोर्स क्षेत्र की अपेक्षा तापमान कम रहता है। चकेरी क्षेत्र में एयरफोर्स और उसके आसपास के 10 किमी के दायरे में हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के धुएं, ग्रीन बेल्ट कम होने की वजह से भी तापमान अधिक रहता है।
27-28 को बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि 27 और 28 मई के बीच तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। बताया कि इन दो दिनों में 15 से 25 मिमी बारिश हो सकती है। तेज हवा के साथ बिजली चमकने और कहीं-कहीं ओले भी पड़ने की संभावना है।
तेज धूप से बिलबिला उठे लोग
हर कोई गर्मी से बेहाल हो उठा। शहर से लेकर गांव तक चारों तरफ भीषण गर्मी से लोग जूझते नजर आए। घरों में पंखों के नीचे बैठे लोग भी पसीने से तर-बतर हो रहे थे। बाजारों में लोग बिलबिलाते नजर आए। सड़कों पर भी सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सन्नाटा ही नजर आया।
जलवायु परिवर्तन से हो रही है परेशानी
मौसम विभाग प्रमुख एसएन सुनील पांडे ने बताया कि चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाले हैं। तापमान में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव का प्रमुख कारण जलवायु परिवर्तन है। बंगाल की खाड़ी और भूमध्य सागर से उठने वाली हवा में जलन भी बढ़ रही है।
आठ जून तक प्री मानसून आने की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 25 मई के बाद तापमान गिर कर 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। बताया कि इस बार प्री मानसून आठ से 10 जून के बीच में आ सकता है।