फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, It rained intermittently overnight, the process will continue for three days

Kanpur Weather Update: रातभर रुक-रुक कर पानी बरसा, तीन दिनों तक जारी रहेगा सिलसिला, पढ़ें कैसा रहेगा मौसम

Thu, 06 Jul 2023 09:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Jul 2023 09:10 AM IST
सार

Weather News: उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है, जिसके चलते कानपुर सहित 50 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शहर में रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते जहां मौसम सुहाना हो गया है और तापमान में गिरावट आई है। वहीं, उमस ने भी आम लोगों को परेशान कर रखा है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, It rained intermittently overnight, the process will continue for three days
कानपुर में हुई झमाझम बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सावन के दूसरे दिन शाम को महानगर के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। सुबह से बादलों के बीच धूप रही इससे दिन का पारा तीन डिग्री बढ़कर 33 डिग्री पर आ गया। लेकिन बारिश के बाद मौसम काफी अच्छा हो गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा।

विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। उन्होंने बताया कि ट्रफ का पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर है। पश्चिमी यूपी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है।
विज्ञापन

इसकी वजह से बारिश का दौर अभी 11 जुलाई तक जारी रह सकता है। कई जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, कानपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाढ़ चौकियां बनाने के साथ  गोताखोरों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सात दिनों में अधिकतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
  • 3 जुलाई-36
  • 4 जुलाई-37
  • 5 जुलाई-34
  • 6 जुलाई-36
  • 7 जुलाई-35
  • 8 जुलाई-35

बना हुआ है कम दबाव वाला क्षेत्र
सीएसए मौसम विभाग के अनुसार कानपुर, लखनऊ और रायबरेली के ऊपर हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। इस बीच दिन में बादलों के बीच धूप की वजह से उमस बढ़ गई, जिससे लोग परेशान रहे। हवा में नमी 100 प्रतिशत पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed