{"_id":"656c0b6973bdede5ba058c7c","slug":"kanpur-weather-update-icy-winds-will-increase-the-cold-there-is-also-a-possibility-of-drizzle-fog-has-knock-2023-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather Update: बर्फीली हवाएं बढ़ाएंगी ठंड...बूंदाबांदी के भी आसार, कोहरे ने दी दस्तक, ये है अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather Update: बर्फीली हवाएं बढ़ाएंगी ठंड...बूंदाबांदी के भी आसार, कोहरे ने दी दस्तक, ये है अलर्ट
Sun, 03 Dec 2023 10:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:30 AM IST
सार
Weather News: दिन का तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री और रात का 2.4 डिग्री अधिक रहा। हवाओं के बदले रुख के कारण मौसम में बदलाव का अनुमान है। अगले पांच दिन तक बादल छाए रहेंगे। स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
कानपुर में ठंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बर्फीले इलाके से आने वाली सर्द हवाएं दो-तीन दिन में माहौल में ठंड बढ़ाएंगी। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान मिचौंग का हल्का असर आएगा। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार मिचौंग की वजह से देश के दक्षिणी भाग में तेज बारिश होगी।
विज्ञापन
कानपुर परिक्षेत्र में इसका अधिक असर नहीं आएगा, लेकिन बादल छाए रहेंगे। उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से ठंड बढ़ेगी। वहीं, शनिवार को बादल छाए रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन का तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री और रात का 2.4 डिग्री अधिक रहा। हवाओं के बदले रुख के कारण मौसम में बदलाव का अनुमान है। अगले पांच दिन तक बादल छाए रहेंगे। स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
बता दें कि दो दिन पहले हुई बारिश के बाद ठंड के साथ कोहरे ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार तड़के कोहरा पड़ने से सड़कों पर वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। मालूम हो कि क्षेत्र में दो दिन पूर्व बेमौसम हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ने और कोहरा पड़ने का अंदाजा लगाया जा रहा था, जो दिखाई भी पड़ा।
विज्ञापन
तापमान
- अधिकतम-26.8 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम-15 डिग्री सेल्सियस