फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Himalayan snowfall will bring cold after jet stream, department issued warning of dense

Kanpur Weather Update: जेट स्ट्रीम के बाद हिमालय की बर्फबारी लाएगी ठंड, विभाग ने जारी की घने कोहरे की चेतावनी

Fri, 26 Jan 2024 12:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Jan 2024 12:56 PM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, मौसम पश्चिमी विक्षोभ से हिमालय में बर्फबारी तेज होने की उम्मीद है। इससे ठंडक बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ 27 को हिमालय पहुंचेगा। फरवरी के पहले सप्ताह तक शीतलहर जारी रह सकती है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Himalayan snowfall will bring cold after jet stream, department issued warning of dense
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जेट स्ट्रीम हवाओं के साथ अब हिमालय में 27 जनवरी से होने वाली बर्फबारी भी ठंड में इजाफा करेगी। गुरुवार को धूप निकलने से अधिकतम पारा जरूर 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पर रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहा। दिन का अधिकतम तापमान औसत से 1.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री कम है।

विज्ञापन

27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय क्षेत्र में पहुंचने पर मौसम फिर पलटेगा। सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि अभी तक हिमालय क्षेत्र में बहुत कम बर्फबारी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ से हिमालय में बर्फबारी तेज होने की उम्मीद है। इससे ठंडक बढ़ेगी।

विज्ञापन

अभी तक कानपुर परिक्षेत्र में जो शीत लहर है, वह जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण है।  जेट स्ट्रीम यूरोप और दक्षिणी एशिया की बर्फबारी की ठंडक लेकर आ रही हैं। सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय ने बताया मौसम वेधशाला के सन शाइन रिकॉर्डर के आंकड़ों के मुताबिक 21 दिन सन शाइन यानी धूप निकलने की अवधि शून्य रही है।

हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने पर गंगा के मैदानी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ेगी
धूप निकलने से दिन में राहत मिलेगी। साथ ही अधिकतम तापमान में इजाफा होगा। इस वक्त उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने पर गंगा के मैदानी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग और मौसम केंद्र ने 26 और 27 जनवरी को विभिन्न जिलों में घने को कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

जल संकट की स्थिति पैदा हो सकती है
इसमें कानपुर नगर और कानपुर देहात दोनों शामिल हैं। मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ अभी जम्मू-कश्मीर के आसपास है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी होने से नदियों में पानी आएगा। अगर बर्फबारी न हुई, तो जल संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। बहुत सी नदियों के सूखने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आने से ठंडक फरवरी के पहले सप्ताह तक खिंचने के आसार हैं।

तापमान
अधिकतम  -17 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम     -तीन डिग्री सेल्सियस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed