फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Highest heat after 10 years, now the effect of cyclone Biparjoy will be seen

Kanpur Weather Update: पारा @42.7 डिग्री! 10 साल बाद सबसे ज्यादा गर्मी, अब बिपरजॉय चक्रवात का दिखेगा असर

Sat, 17 Jun 2023 10:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Jun 2023 10:23 AM IST
सार

Weather News: कानपुर समेत आसपास के जिलों में अगले तीन दिनों में बिपरजॉय चक्रवात का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान 20 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि चक्रवात के बावजूद महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में गर्मी में कमी आने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Highest heat after 10 years, now the effect of cyclone Biparjoy will be seen
गर्मी और तपिश कर रही बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में इस महीने की शुरुआत से ही गर्मी चरम पर है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, इतना तापमान पिछले 10 वर्षों में आज के दिन कभी नहीं रहा। इससे पहले तापमान वर्ष 2012 में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

इसी तरह पांच वर्ष बाद आज के दिन न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में बिपरजॉय चक्रवात का असर दिखेगा। हालांकि चक्रवात के बावजूद महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में गर्मी में कमी आने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

सीएसए मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार दिन में 12 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवा चली। चक्रवात की वजह से अगले तीन दिनों में हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा हो सकती है। बिपरजॉय चक्रवात का असर महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर-बुंदेलखंड में नुकसान की स्थिति नहीं
तेज हवा के बीच हल्की बारिश हो सकती है। डॉ. पांडेय के अनुसार कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में चक्रवात को लेकर नुकसान होने जैसी स्थिति नहीं है। यहां आते-आते हवा की गति में काफी कमी आने की उम्मीद है। गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

धूल भरी हवा ने बढ़ाया एक्यूआई
12 किमी प्रति घंटे की धूल भरी हवाओं से महानगर में वायु प्रदूषण का स्तर सामान्य से करीब डेढ़ गुना बढ़ गया। अशोक नगर से लेकर पनकी में प्रदूषण की मात्रा 132 एक्यूआई तक पहुंच गई। गुरुदेव टाकीज क्षेत्र के आसपास मात्रा 127, केशवपुरम में 130, पनकी एक में 118, अशोक नगर में 130 और पनकी में 132 एक्यूआई रहा।

इस तरह रहा 16 जून को पिछले वर्षों में तापमान

  • 2023-43.7
  • 2022-37.4
  • 2021-36.6
  • 2020-36.4
  • 2019-40.6
  • 2018-41.1
  • 2017-37.2
  • 2016-36.4
  • 2015-37.0
  • 2014-39.0
  • 2013-33.0
  • 2012-43.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed