फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Heavy rains after 19 days, 14MM water fell in 25 minutes in the evening

Kanpur Weather Update: 19 दिन बाद हुई तेज बारिश, शाम को 25 मिनट में 14MM गिरा पानी, तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Wed, 23 Aug 2023 10:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Aug 2023 10:33 AM IST
सार

Weather News: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इस मानसूनी सीजन में शहर में अभी तक 333.9 मिमी बारिश हुई, जबकि यह 460.8 मिमी होनी चाहिए। करीब 30 प्रतिशत बारिश अभी कम हुई।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Heavy rains after 19 days, 14MM water fell in 25 minutes in the evening
kanpur weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मंगलवार को बारिश ने बड़ी राहत दी। दिन भर हुई बूंदाबांदी के बाद शाम करीब पांच बजे तेज बारिश शुरू हुई और अगले 25 मिनट 14 मिमी पानी गिरने से शहर लबालब हो गया। पूरे दिन में कुल 20.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन

इससे अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़ककर 30 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार पूरे 19 दिन के बाद इस महीने इतनी बारिश हुई है। इसके पहले 3 अगस्त को 16.2 मममी पानी गिरा था। विभाग का अनुमान है कि अभी तीन दिनों तक इसी तरह बारिश होगी।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इस मानसूनी सीजन में शहर में अभी तक 333.9 मिमी बारिश हुई, जबकि यह 460.8 मिमी होनी चाहिए। करीब 30 प्रतिशत बारिश अभी कम हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से नाले-नालियां उफनाए, जाम से छूटा पसीना
उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए शहरी बारिश के लिए दुआ कर रहे थे, लेकिन मंगलवार शाम बारिश होते ही आफत आ गई। कुछ मिनटों में नालों और नालियों की सफाई की पोल खुल गई। बारिश के बाद नालियां उफना गईं और सड़कें लबालब हो गईं। सीसामऊ नाला उफनाया गया, जिससे वीआईपी रोड पर लंबा जाम लगा रहा।

जूही खलवा पुल हो गया बंद
यातायात प्रभावित होने से लोग जाम में फंसे रहे। घरों के अलावा फैक्टरियों में भी पानी घुस गया। दादानगर और पनकी औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों पर पानी ही पानी दिखता। फैक्टरियों के अंदर रखा सामान भीग गया जिससे उद्यमियों का नुकसान हुआ। जूही खलवा पुल बंद हो गया। साथ ही कई बस्तियों के घरों में पानी भरा रहा।

लोग किसी तरह गली-कूंचों से होकर निकले
हर क्षेत्र में जलभराव नजर आया। मंगलवार शाम 20 मिनट की तेज बारिश में सड़कों पर हर तरफ पानी नजर आया। वीआईपी रोड और भौंती नेशनल हाई वे पर यातायात प्रभावित हो गया। ग्वालटोली और खलासी लाइन में की सड़कों पर पानी भर गया। लोग किसी तरह गली-कूंचों से होकर निकले।

मोहल्लों में नालियां ब्लॉक होने से हुई दिक्कत
गोविंदनगर, आरबीआई कालोनी रोड, केशवनगर आदि क्षेत्रों में पानी भर गया। इसके अलावा किदवईनगर, पनकी के सी और बी ब्लाक, शास्त्रीनगर, कौशलपुरी, पीपीएन मार्केट, साइकिल मार्केट, रावतपुर आदि इलाकों में पानी भरा रहा। इन क्षेत्रों के घनी आबादी वाले मोहल्लों में नालियां ब्लाक होने से दिक्कत हो गई। घरों के अंदर पानी आ गया।

नगर आयुक्त ने दिए जोनल अधिकारियों को निर्देश
इसके अलावा कलक्टरगंज थाने के सामने नालियों के उफनाने से व्यापारियों की दुकानों में पानी घुस गया। व्यापारी नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते रहे। नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी जलभराव हो, वहां तुरंत जल निकासी की व्यवस्था करें।

भैंरोघाट की बिजली गुल, जलापूर्ति ठप
बारिश होने की वजह से भैरोंघाट पंपिंग स्टेशन और बेनाझाबर जलापूर्ति स्टेशन की बिजली गुल हो गई। इससे 67 वार्डों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई। जलकल के अधिकारियों का कहना था कि बुधवार सुबह तक आपूर्ति दुरुस्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed