फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Heat increased uneasiness, hottest night after 14 years, mercury 30 degrees

Kanpur Weather Update: गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, 14 साल बाद सबसे गर्म रही रात, पारा 30 डिग्री, ये है अलर्ट

Tue, 21 May 2024 10:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 May 2024 10:00 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार शहरी क्षेत्रों में बढ़ रहे हीट लैंड (पक्के निर्माण) की वजह से रात में भी तापमान बढ़ रहा है। दिन में धूप जितनी कड़ी होगी रात के समय जमीन से उष्मा भी उसी मात्रा में निकलती है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Heat increased uneasiness, hottest night after 14 years, mercury 30 degrees
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सोमवार की रात 14 साल बाद सबसे अधिक गर्म रही। मौसम विभाग के अनुसार रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इससे पहले 2010 में रात का तापमान 30 डिग्री पहुंचा था। तापमान में बढ़ोतरी की वजह रात में बादल होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, रात के समय जमीन से उष्मा ऊपर की ओर उठती है, बादल होने की वजह से वह आसमान में नहीं जा पाती है। इससे वातावरण में तपिश और उमस बढ़ती है। इस बीच दिन में हल्के बादल होने से सूरज की किरणें जमीन पर थोड़ी हल्की रहीं, जिससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई। दिन का पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ.एसएन सुनील पांडेय के अनुसार शहरी क्षेत्रों में बढ़ रहे हीट लैंड (पक्के निर्माण) की वजह से रात में भी तापमान बढ़ रहा है। दिन में धूप जितनी कड़ी होगी रात के समय जमीन से उष्मा भी उसी मात्रा में निकलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब 30 डिग्री से ऊपर रहा रात का पारा

  • 18 मई 2011 को 30.5 डिग्री
  • 18 मई 2010 को 30 डिग्री
  • 17 मई 2004 को 31.5 डिग्री
  • 20 मई 2004 को 34.4 डिग्री
  • 21 मई 2004 को 30.5 डिग्री



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed