फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, For the first time in the season, mercury reached 40 degrees, heat waves will intensify

Kanpur Weather Update: सीजन में पहली बार पारा पहुंचा 40 डिग्री पर, तेज होंगे लू के थपेड़े...ऐसा रहेगा मौसम

Fri, 19 Apr 2024 08:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 Apr 2024 08:27 AM IST
सार

Weather News: महानगर में पारा सामान्य औसत को लांघ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन हल्के मध्यम बादल छाए रहेंगे। 20 अप्रैल को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। लो प्रेशर होने पर स्थानीय स्तर पर बूंदाबादी हो सकती है।
तापमान
अधिकतम- 40 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम- 24.4 डिग्री सेल्सियस।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, For the first time in the season, mercury reached 40 degrees, heat waves will intensify
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गर्मी के इस सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। गुरुवार के दिन और रात दोनों इस सीजन में सबसे अधिक गर्म रहे। अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 2.7 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गर्मी अब और बढ़ेगी।

विज्ञापन

लू के थपेड़े सख्त होते जाएंगे। यह जरूर है कि बीच-बीच में हवाओं का रुख बदलने पर हल्की राहत मिल सकती है। अरब सागर से आ रहीं नम हवाओं की वजह से बादलों की आवाजाही रह सकती है। वहीं, जब राजस्थान के थार मरुस्थल की गर्म हवाएं आएंगी, तो लू के थपेड़े लगने लगेंगे।

विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि इस वक्त एक पश्चिमी विभोक्ष पहाड़ों में है। इससे हवाएं नमी लिए हुए गंगा के मैदानी इलाकों में आ जाती हैं, जिससे रात को राहत मिलती है। दिन में हवाओं के गर्म होने से तपिश बढ़ जाती है।

अप्रैल में लगातार छह पश्चिमी विक्षोभ आए
इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ आएगा, लेकिन उसका असर कानपुर परिक्षेत्र में नहीं रहेगा। पहली बार ऐसा हुआ है कि अप्रैल में लगातार छह पश्चिमी विक्षोभ आए हैं। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से थार मरुस्थल से गर्म हवाएं आने का अनुमान है। इससे वातावरण में और तपिश बढ़ेगी।

विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर हो सकती है बूंदाबादी
गर्मी में लगातार बढ़ोतरी होती जाएगी। दिन के साथ रात का भी तापमान बढ़ता रहेगा। धूल भरी आंधी भी चलेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिन हल्के मध्यम बादल छाए रहेंगे। 20 अप्रैल को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। लो प्रेशर होने पर स्थानीय स्तर पर बूंदाबादी हो सकती है।

18 अप्रैल का अधिकतम तापमान का आंकड़ा

  • वर्ष 2019- 32.6 डिग्री सेल्सियस।
  • वर्ष 2020- 37.8 डिग्री सेल्सियस।
  • वर्ष 2021- 37.8 डिग्री सेल्सियस।
  • वर्ष 2022- 43 डिग्री सेल्सियस।
  • वर्ष 2023- 39.2 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed