फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update Fog increased and night temperature dropped by 3.3 degrees people shivered with cold

Kanpur Weather Update: अरब सागर की नमी से बढ़ी धुंध, रात का पारा 3.3 डिग्री लुढ़का, ठंड से ठिठुरे लोग

Thu, 21 Nov 2024 11:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Nov 2024 11:39 AM IST
सार

Kanpur News: मौसम विभाग के अनुसार, इनवर्जन जोन बनने से धुंध बढ़ी है। तेज हवाएं चलने पर धुंध छंटेगी और इनवर्जन की छतरी में बिखराव आएगा। इसके साथ ही अरब सागर में बने निम्न दबाव का असर भी बना रहेगा। निम्न दबाव बनने पर नमी बढ़ती है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update Fog increased and night temperature dropped by 3.3 degrees people shivered with cold
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अरब सागर में बने निम्न दबाव के क्षेत्र ने कानपुर परिक्षेत्र में धुंध बढ़ा दी है। इससे दृश्यता दो किमी से घटकर सौ मीटर हो गई। बुधवार को पूरे दिन धुंध बनी रही। सीएसए के मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

दिल्ली से लेकर कानपुर तक वातावरण में सात फीट ऊपर इनवर्जन जोन बन गया है। इससे धुंध ऊपर नहीं जा पा रही है। इनवर्जन जोन का मतलब है कि वातावरण के ऊपर गर्मी की पर्त बन गई है। यह स्थिति पांच दिन रहने का अनुमान है। धुंध की मोटी चादर बुधवार रात 12 बजे से आई और सुबह आठ बजे तक बनी रही।

विज्ञापन

धुंध रहने से दिन का अधिकतम पारा सामान्य औसत से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा, लेकिन सबसे अधिक रात का न्यूनतम पारा गिरा है। सामान्य औसत से 2.5 डिग्री न्यूनतम तापमान कम रहा। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस गिरा है। इससे रात में ठंड बढ़ गई। लोगों ने रात को पंखे बंद रखे।

विज्ञापन

निम्न दबाव बनने पर बढ़ती है नमी
इसके साथ ही दिन में भी हवा में ठंडक रही। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इनवर्जन जोन बनने से धुंध बढ़ी है। तेज हवाएं चलने पर धुंध छंटेगी और इनवर्जन की छतरी में बिखराव आएगा। इसके साथ ही अरब सागर में बने निम्न दबाव का असर भी बना रहेगा। निम्न दबाव बनने पर नमी बढ़ती है।

विज्ञापन

नमी बढ़ने पर अधिक हो सकता है कोहरा
वहीं, सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अफसर अजय मिश्रा ने बताया कि माहौल में इस वक्त 95-96 फीसदी नमी बनी हुई है। इससे धुंध (स्मॉग) और हल्का कोहरा है। उन्होंने बताया कि पांच-छह दिन इसी तरह का माहौल बने रहने के आसार हैं। लेकिन बारिश नहीं होगी। नमी बढ़ने पर कोहरा अधिक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed