फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Dark clouds moving after drizzling, weather will remain like this till July 16

Kanpur Weather Update: बूंदाबांदी करके चले जा रहे काले बादल, 16 जुलाई तक रहेगा ऐसा ही मौसम, पढ़ें पूरा अपडेट

Thu, 13 Jul 2023 09:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Jul 2023 09:40 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में इस बार लगभग रोजाना ही औसत से ज्यादा बारिश हो रही है। कानपुर में देर रात से ही बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट होने के बाद भी ज्यादा बारिश नहीं हुई।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Dark clouds moving after drizzling, weather will remain like this till July 16
कानपुर में बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में लगातार घने बादल होने के बावजूद महानगर में कहीं बूंदाबांदी, तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। बुधवार को सुबह से लेकर देर शाम तक अलग-अलग समय में मात्र 7.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 16 जुलाई तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के बादल बने रहने की संभावना है। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। इस बीच बुधवार को दिन में बादलों के बीच धूप होने से उमस ज्यादा रही। हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 98 और न्यूनतम 64 प्रतिशत रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

विवि के मौसम विज्ञान विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। महानगर के आसपास यह कम सक्रिय रहेगा, जबकि पूर्वांचल में इसका प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा। शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होगी। इस दौरान गरज के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर चलेगा
डॉ. पांडेय के अनुसार इस बार पूरे जुलाई तक बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर चलेगा, लेकिन तेज बरसात नहीं होगी। वहीं उत्तर प्रदेश में आज भी 31 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक जिलों में 16 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा।

अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर बारिश
उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश ने माहौल खुशनुमा कर दिया है। अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं कई जिलों में सामान्य से ऊपर बारिश होने के कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें, तो बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। मंगलवार यानी आज भी कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed