फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Clouds will remain for five days, drizzle is expected, light clouds will remain

Kanpur Weather Update: पांच दिन तक बने रहेंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार…छाए रहेंगे हल्के बादल, ये है अलर्ट

Fri, 20 Sep 2024 08:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Sep 2024 08:57 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रभाव दिखाना शुरू करेगा। स्थानीय स्तर पर मध्यम वर्षा होती रहेगी।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Clouds will remain for five days, drizzle is expected, light clouds will remain
जबरदस्त पानी बढ़ा घाटों पर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चक्रवाती हवाएं चली गई हैं। इससे अब धूप निकलेगी। नीचे आया पारा फिर सामान्य स्थिति पर आ गया है, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे बीच-बीच में स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी और मध्यम श्रेणी की बारिश होती रहेगी।

विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच दिनों तक बादलों की आवाजाही तेज रहेगी। वहीं दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे महीने के अंत में फिर बादल बढ़ेंगे और बारिश होगी। गुरुवार को 24 घंटे में 14.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम सामान्य औसत पर आ गए हैं। बारिश के दौरान पिछले दिनों तापमान सामान्य औसत से नीचे आ गया था। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जो हवाओं का जो निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम सप्ताह में प्रभाव दिखाना शुरू करेगा
वह उत्तराखंड की ओर निकल गया है। एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। इसका प्रभाव कानपुर परिक्षेत्र पर पड़ेगा। इससे बारिश होगी। यह सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रभाव दिखाना शुरू करेगा।

मध्यम श्रेणी का वर्षा का पूर्वानुमान जारी
उन्होंने बताया कि मानसून अभी गया नहीं है। इसके लौटने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। मौसमी गतिविधियों में बदलाव आते ही बारिश होगी। सीएसए के मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने और मध्यम श्रेणी की वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed