फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, After five days, there will be relief from heat  in Kanpur, there is a possibility of drizzle

Kanpur Weather Update: पांच दिन बाद मिलेगी राहत, बूंदाबांदी होने के आसार, तब तक चिलचिलती गर्मी करेगी परेशान

Sat, 11 Jun 2022 01:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Jun 2022 01:46 PM IST
सार

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पांच दिनों के बाद बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट होगी। वहीं, पिछले वर्ष इस महीने अब तक 20 मिमी बारिश हो चुकी थी। 

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, After five days, there will be relief from heat  in Kanpur, there is a possibility of drizzle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में  15 से 17 जून के बीच प्री मानसूनी बारिश लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दे सकती है। पिछले वर्ष जून के महीने में अब तक  दो बार में करीब 20 मिमी बारिश हुई थी। 10 जून को भी बारिश हुई थी, लेकिन इस बार 15 से 17 जून के बीच मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। तब तक चिलचिलाती गर्मी सताती रहेगी।

विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो आज के निर्धारित तापमान से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर के एक छोर से नम हवाएं चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। 
विज्ञापन

इससे यूपी में सबसे पहले तराई वाले जिलों में प्री मानसूनी बारिश, आंधी आने की उम्मीद बन रही है। इसके साथ ही, मौसम में बदलाव आने के आसार शुरू हो गए हैं, जिससे दिन-रात के तापमान में गिरावट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले करीब चार दिनों तक मौसम में बदलाव नहीं होगा। इसके बाद ही बदलाव संभव है। पछुवा हवाओं की वजह से गर्मी बनी रहेगी। हवा की रफ्तार करीब सात किलोमीटर प्रति घंटा या इससे भी अधिक तेजी से चल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed