{"_id":"62a44f30b880ae5d174efc8f","slug":"kanpur-weather-update-after-five-days-there-will-be-relief-from-heat-in-kanpur-there-is-a-possibility-of-drizzle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather Update: पांच दिन बाद मिलेगी राहत, बूंदाबांदी होने के आसार, तब तक चिलचिलती गर्मी करेगी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather Update: पांच दिन बाद मिलेगी राहत, बूंदाबांदी होने के आसार, तब तक चिलचिलती गर्मी करेगी परेशान
Sat, 11 Jun 2022 01:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:46 PM IST
सार
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पांच दिनों के बाद बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट होगी। वहीं, पिछले वर्ष इस महीने अब तक 20 मिमी बारिश हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में 15 से 17 जून के बीच प्री मानसूनी बारिश लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दे सकती है। पिछले वर्ष जून के महीने में अब तक दो बार में करीब 20 मिमी बारिश हुई थी। 10 जून को भी बारिश हुई थी, लेकिन इस बार 15 से 17 जून के बीच मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। तब तक चिलचिलाती गर्मी सताती रहेगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो आज के निर्धारित तापमान से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर के एक छोर से नम हवाएं चलने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
इससे यूपी में सबसे पहले तराई वाले जिलों में प्री मानसूनी बारिश, आंधी आने की उम्मीद बन रही है। इसके साथ ही, मौसम में बदलाव आने के आसार शुरू हो गए हैं, जिससे दिन-रात के तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले करीब चार दिनों तक मौसम में बदलाव नहीं होगा। इसके बाद ही बदलाव संभव है। पछुवा हवाओं की वजह से गर्मी बनी रहेगी। हवा की रफ्तार करीब सात किलोमीटर प्रति घंटा या इससे भी अधिक तेजी से चल सकती है।