फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update After 25 days winds changed direction fog increased visibility decreased to 500 meters

Kanpur Weather Update: 25 दिन बाद हवाओं ने रुख बदला, कोहरा बढ़ा… दृश्यता घटकर 500 मीटर, अभी नहीं बढ़ेगी ठंड

Tue, 17 Dec 2024 10:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Dec 2024 10:56 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती घेरा बना होने की वजह से ठंड और गलन में अधिक तेजी नहीं आएगी। मौसमी गतिविधियों के बदलने के बाद हवाओं में तेजी आएगी। इसके बाद ठंड बढ़ेगी। जेट स्ट्रीम नीचे बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ आने पर ये ठंड और बढ़ा देगी।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update After 25 days winds changed direction fog increased visibility decreased to 500 meters
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में 25 दिन के बाद अब हवाओं का रुख बदल गया है। उत्तर पश्चिमी हवाओं की निरंतरता टूट गई। इससे रुख उत्तर-पूर्वी हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चक्रवाती घेरे की वजह से हवाओं की रफ्तार भी सुस्त पड़ गई है। इससे अभी ठंड में तेजी आने की उम्मीद कम है।

विज्ञापन

साथ ही, कोहरा बढ़ गया है। दो-तीन दिन तक यही स्थिति बनी रहेगी। सोमवार को धूप खिलने के कारण दिन का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़ गया। वहीं, रात का तापमान अभी पांच डिग्री के नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले पांच दिनों में सुबह कोहरा बना रहेगा।

विज्ञापन

समुद्र तल से ऊपर बना हुआ है चक्रवाती घेरा
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण समुद्र तल से 3.1 किमी के ऊपर चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके खिंचाव के कारण हवाएं एक-दूसरे में मिश्रित हो रही हैं। अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिमालयी हवाएं चक्रवाती घेरे के आकर्षण में हैं।

विज्ञापन

कोहरा बढ़ गया और दृश्यता घट गई
इससे इनकी रफ्तार सुस्त पड़ी है। सोमवार को उत्तर-पूर्वी हवाओं की रफ्तार 1.1 किमी प्रति घंटा रही है। हवाओं में सुस्ती की वजह से धुंध, प्रदूषण और कोहरा बढ़ गया और दृश्यता घट गई है। सुबह दृश्यता सामान्य दो किमी से घटकर पांच सौ मीटर रही। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत के बराबर रहा।

विज्ञापन

नीचे बनी हुई है जेट स्ट्रीम
वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा है। चक्रवाती घेरा बना होने की वजह से ठंड और गलन में अधिक तेजी नहीं आएगी। मौसमी गतिविधियों के बदलने के बाद हवाओं में तेजी आएगी। इसके बाद ठंड बढ़ेगी। जेट स्ट्रीम नीचे बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ आने पर ये ठंड और बढ़ा देगी। हवाओं के बदले रुख से माहौल में नमी 84 प्रतिशत हो गई है। 24 घंटे में नमी पांच फीसदी कम हुई है।

तापमान

  • अधिकतम- 23.8 डिग्री सेल्सियस।
  • न्यूनतम- 4.7 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed