फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, 70 mm of rain in 10 hours,  Mercury dropped by four degrees, rain will continue for a w

Kanpur Weather Update: 10 घंटे में 70 मिमी बारिश! चार डिग्री लुढ़का पारा, सप्ताह भर चलेगा बारिश का सिलसिला

Sat, 01 Jul 2023 08:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Jul 2023 08:55 AM IST
सार

Weather News: उत्तर प्रदेश में मानसून के चलते मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। कानपर में देर रात से रुक-रुककर बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने आज 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया। इनमें 16 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, 70 mm of rain in 10 hours,  Mercury dropped by four degrees, rain will continue for a w
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पिछले 10 घंटे में महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में कुल 65 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जमकर हुई बारिश के चलते दिन का पारा चार डिग्री लुढ़ककर 28.6 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सात जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बीच-बीच में धूप भी होगी। सीएसए के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पिछले 24 घंटे के बीच महानगर और आसपास के जनपदों में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बारिश की वजह से हवा में नमी की मात्रा चार प्रतिशत बढ़कर 98 हो गई है। जिससे एसी और कूलर के बीच ठंड भी महसूस होने लगी है। डॉ. पांडेय ने बताया कि इस बार मानसून चार दिन पहले ही आ गया था लेकिन बारिश का सिलसिला 29 जुलाई से शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को भी किया गया है अलर्ट
पिछले वर्ष मानसून दो जुलाई को महानगर आया था। मानसून के सक्रिय होने से इस बार अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में किसानों को भी अलर्ट किया गया है कि वे अपने खेतों में जहां धान की बुआई करनी है और किचन गार्डेन में अधिक पानी लगने से बचाने के लिए पहले से व्यवस्था कर लें।

चार जुलाई से मूसलाधार बारिश के आसार
सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश में जुलाई के पहले हफ्ते में बारिश होती रहेगी। बंगाल की खाड़ी से लगातार नम हवाएं प्रदेश की तरफ आ रही हैं। इससे बारिश के आसार बने रहेंगे। चार जुलाई से फिर पूरे यूपी में भारी बारिश को लेकर अनुमान जताया जा रहा है।

गंगा का जलस्तर बढ़ा, मौसम हुआ खुशनुमा
कानपुर में बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं बारिश के चलते अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मूसलाधार बारिश के बाद पारा चार डिग्री लुढ़का है, जिसके चलते गर्मी और उमस से राहत मिली है।
दिन का पारा 28 और रात का तीन डिग्री कम होकर 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed